, , , , , ,

उत्तरकाशी समेत पांच जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

उत्तरकाशी। उत्तराखंड में बीते कई दिनों से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। डीआरडीओ के रक्षा भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान(डीजीआरई) ने प्रदेश के पांच जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी जताई है। आज प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। डीआरडीओ के रक्षा भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान (डीजीआरई) ने उत्तराखंड के…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

उत्तरकाशी। उत्तराखंड में बीते कई दिनों से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। डीआरडीओ के रक्षा भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान(डीजीआरई) ने प्रदेश के पांच जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी जताई है। आज प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

डीआरडीओ के रक्षा भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान (डीजीआरई) ने उत्तराखंड के पांच जिलों उत्तरकाशी सहित चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही इन इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना भी है। बता दें कि बीते चार दिनों से प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज भी ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी के आसार जताए हैं। जहां पहाड़ों पर बर्फबारी होगी तो वहीं मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। जबकि रात में तापमान में कमी होने से हल्की ठंड सताएगी।

लेखक के बारे में

One response to “उत्तरकाशी समेत पांच जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी, जानें आज कैसा रहेगा मौसम”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें