, ,

आज से बदलेगा मौसम, पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों तक बारिश का अलर्ट जारी

देहरादून। उत्तराखंड में मंगलवार से मौसम करवट बदलेगा। मौसम विभाग ने प्रदेशभर में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक ब्रिकम सिंह ने बताया कि 23 से 26 मई तक के लिए बारिश, गर्जना और बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने लोगों से अलर्ट को देखते हुए सतर्क रहने की…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। उत्तराखंड में मंगलवार से मौसम करवट बदलेगा। मौसम विभाग ने प्रदेशभर में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक ब्रिकम सिंह ने बताया कि 23 से 26 मई तक के लिए बारिश, गर्जना और बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने लोगों से अलर्ट को देखते हुए सतर्क रहने की अपील की है।

कहीं-कहीं बारिश व तेज गर्जना, बिजली चमकने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलेंगी। जबकि, कहीं-कहीं ओलावृष्टि, झक्कड़ और गर्जना के साथ बिजली चमकने की आशंका है। मौसम विभाग ने 24 और 25 मई को प्रदेश में कहीं कहीं ओलावृष्टि, तेज गर्जना के साथ बिजली चमकने की संभावना जताई है। जिसके लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उन्होंने लोगों से अलर्ट को देखते हुए सतर्क रहने की अपील की है।

मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए उत्तराखंड पुलिस ने चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। उत्तराखंड पुलिस ने अपने ट्वीटर पर ट्वीट कर लिखा है कि “कृपया सावधानी बरतें और मौसम के अनुसार ही यात्रा करें। बरसाती, छाता व ऊनी/गर्म वस्त्र साथ में जरुर रखें। मौसम सूचना चेक करते रहें।”

विज्ञापन
उत्तराखंड: वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन

लेखक के बारे में

One response to “आज से बदलेगा मौसम, पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों तक बारिश का अलर्ट जारी”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें