,

हरिद्वार : खाई में गिरी कार, एक की मौत, 4 घायल

हरिद्वार। आज गुरुवार को यहां श्यामपुर थाना क्षेत्र में एक कार के खाई में गिर जाने से एक महिला की जान चली गई और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को 108 की मदद से जिला चिकित्सालय पहुंचाया।पुलिस के अनुसार श्यामपुर थाना क्षेत्र के चिड़ियापुर इलाके में आज सुबह देहरादून…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

हरिद्वार। आज गुरुवार को यहां श्यामपुर थाना क्षेत्र में एक कार के खाई में गिर जाने से एक महिला की जान चली गई और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को 108 की मदद से जिला चिकित्सालय पहुंचाया।
पुलिस के अनुसार श्यामपुर थाना क्षेत्र के चिड़ियापुर इलाके में आज सुबह देहरादून से बिजनौर की ओर जा रही एक टैक्सी कार सामने से आती एक बाइक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में कार में सवार 65 वर्षीय जरीना निवासी चूना भट्टी देहरादून की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में सवार महमूद, फरमान, अदनान और अरहान गंभीर रूप से घायल हो गए.
थानेदार ने बताया कि सामने से आ रही एक बाइक को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हुई और खाई में जा गिरी, लेकिन बाइक सवार को किसी तरह की कोई चोट नहीं आई है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें