, ,

टी20 विश्व कप : भारत ने नीदरलैंड को 56 रन से हराया, अंक तालिका में शीर्ष पर

सिडनी। अपनी जीत का सफर जारी रखते हुए आज गुरुवार को भारत ने सुपर-12 राउंड के अपने दूसरे मुकाबले में नीदरलैंड को 56 रन से हरा दिया।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में दो विकेट गंवाकर 179 रन बनाए। रोहित शर्मा ने 53 रन की पारी खेली। वहीं, विराट कोहली 44…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

सिडनी। अपनी जीत का सफर जारी रखते हुए आज गुरुवार को भारत ने सुपर-12 राउंड के अपने दूसरे मुकाबले में नीदरलैंड को 56 रन से हरा दिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में दो विकेट गंवाकर 179 रन बनाए। रोहित शर्मा ने 53 रन की पारी खेली। वहीं, विराट कोहली 44 गेंदों में 62 रन और सूर्यकुमार यादव 25 गेंदों में 51 रन की नाबाद पारी खेली। इसके जवाब में नीदरलैंड की टीम 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 123 रन ही बना सकी। नीदरलैंड की ओर से टिम प्रिंगल ने सबसे ज्यादा 20 रन बनाए। भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन ने दो-दो विकेट लिए। वहीं मोहम्मद शमी को एक विकेट मिला।

इस जीत के साथ टीम इंडिया सुपर-12 राउंड के ग्रुप-2 में पहले स्थान पर पहुंच गई है। भारत के दो मैचों में दो जीत के साथ चार अंक हैं। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम तीन अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। बांग्लादेश की टीम दो अंक लेकर तीसरे स्थान पर है। भारत का अगला मुकाबला अब 30 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पर्थ में होगा।

लेखक के बारे में

One response to “टी20 विश्व कप : भारत ने नीदरलैंड को 56 रन से हराया, अंक तालिका में शीर्ष पर”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें