,

हल्द्वानी: वन विभाग के सेवानिवृत्त दरोगा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

हल्द्वानी। घर से साइकिल लेकर निकले सेवानिवृत्त वन दारोगा सेवानिवृत्त का शव पेड़ से लटका मिला। उसने मौत से पहले अपने रिश्तेदारों व स्वजनों के मोबाइल नंबर पर मैसेज भेजे थे। मृतक की शिनाख्त उसने जेब में रखे कागजात से हुई। वहीं स्वजनों को मामले की जानकारी देकर शव को मोर्चरी में रखा गया। जानकारी…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

हल्द्वानी। घर से साइकिल लेकर निकले सेवानिवृत्त वन दारोगा सेवानिवृत्त का शव पेड़ से लटका मिला। उसने मौत से पहले अपने रिश्तेदारों व स्वजनों के मोबाइल नंबर पर मैसेज भेजे थे। मृतक की शिनाख्त उसने जेब में रखे कागजात से हुई। वहीं स्वजनों को मामले की जानकारी देकर शव को मोर्चरी में रखा गया।
जानकारी के अनुसार, पीलीकोठी स्थित पंचशील कॉलोनी फेस टू, हल्द्वानी निवासी आनंद लाल (उम्र 66 वर्ष) पुत्र भगवत लाल शाह, 06 साल पहले वन दरोगा पद से सेवानिवृत्त थे। बुधवार को वह साइकिल लेकर घर से निकले थे, लेकिन फिर वापस नहीं लौटे। जिसके बाद स्वजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की।
ट्रांसपोर्टनगर चौकी इंचार्ज संजीत राठौर ने बताया कि दोपहर में उन्हें एक शख्स के पेड़ से लटकने की सूचना मिली। इस पर वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पीएनसी स्टोन क्रशर के पीछे जंगल में पेड़ पर लटके शख्स को नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। फंदे पर लटके सेवानिवृत्त दारोगा के पैरों के नीचे उनकी साइकिल गिरी हुई थी। जिससे पुलिस मान रही है कि फंदा लगाते समय साइकिल की मदद ली होगी और साइकिल गिरते ही फंदे से गला कस गया। वहीं चौकी इंचार्ज संजित राठौर ने बताया कि, मृतक आनंद लाल शाह ने खुदकुशी से पहले अपने परिवार व रिश्तेदारों के मोबाइल पर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का मैसेज भेजा था। मृतक की जेब में मिले मोबाइल व अन्य कागजों को कब्जे में ले लिया है। पूरे मामले की विवेचना की जा रही है।

लेखक के बारे में

One response to “हल्द्वानी: वन विभाग के सेवानिवृत्त दरोगा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें