,

रुड़की में युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या

रुड़की। कोतवाली गंगनहर क्षेत्र के बाईपास मार्ग पर एक युवक की गला काटकर हत्या कर दी गई। आरोपी शव को सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को युवक की बाइक घटनास्थल पर मिली है। मृतक की पहचान उसके आधार कार्ड से सतवीर निवासी इक्कड़ थाना पथरी के रूप में…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

रुड़की। कोतवाली गंगनहर क्षेत्र के बाईपास मार्ग पर एक युवक की गला काटकर हत्या कर दी गई। आरोपी शव को सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को युवक की बाइक घटनास्थल पर मिली है। मृतक की पहचान उसके आधार कार्ड से सतवीर निवासी इक्कड़ थाना पथरी के रूप में हुई है।
सीओ रुड़की विवेक कुमार ने बताया कि सालियर से मंगलौर जा रहे बाईपास पर पनियाला के समीप मंगलवार की सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक की गला रेत कर हत्या की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने हत्या की सूचना परिजनों को दे दी है।
बताया जाता है कि युवक के दो दोस्त पंजाब से आए हुए थे। वह दो-तीन दिन से वही गांव के पास ही रह रहे थे। सोमवार की रात को वह पंजाब जाने के लिए घर से निकला था। इस दौरान उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्यारोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें