देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग (यूकेएसएसएससी) द्वारा 2021 में कराए गए ग्रेजुएट लेवल एग्जाम में हुए पेपर लीक मामले में गिरफ्तारियों का दौर जारी है। पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने एक और शिक्षक को गिरफ्तार किया है।
एसटीएफ के मुताबिक लोहाघाट राजकीय प्राथमिक विद्यालय का शिक्षक बलवंत सिंह रौतेला ही वो शख्स है जो शशिकांत का राइट हाथ बनकर रिजॉर्ट में छात्रों को नकल के पेपर मुहैया कराने में शामिल था। एसटीएफ ने कुमाऊं के दो रिजॉर्ट में पेपर लीक से जुड़े मामलों का पर्दाफाश किया है। अब तक पेपर लीक मामले में 29 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
एसटीएफ के अनुसार सामूहिक रूप से पेपर की नकल के लिए कुमाऊं के दो रिजॉर्ट में 50-60 स्टूडेंट एकत्र किये गए थे। जहां पर सभी को नकल कराने में शशिकांत के दाहिने हाथ बलवंत को गहन पूछताछ और पुख्ता सबूतों के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह के मुताबिक उत्तर प्रदेश के नकल माफिया शशिकांत का दाहिना हाथ कहे जाने वाला शिक्षक बलवंत का सफर कभी एक पीसीओ चलाया करता था। इसके बाद उसने छोटे-मोटे अन्य कार्य करते हुए इलेक्ट्रॉनिक का सामान बेचने का काम भी किया था। फिर लोहाघाट राजकीय प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक बन गया। इसी दौरान उसने नकल माफिया शशिकांत के साथ पेपर लीक धंधे में जमकर धन बटोरा। मामले की जांच को लेकर डीजीपी अशोक कुमार ने सख्त कार्रवाई की बात कही है। कई सफेदपोश लोग रडार पर हैं और उनकी गिरफ्तारी तय है।
यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में लोहाघाट से शिक्षक गिरफ्तार
देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग (यूकेएसएसएससी) द्वारा 2021 में कराए गए ग्रेजुएट लेवल एग्जाम में हुए पेपर लीक मामले में गिरफ्तारियों का दौर जारी है। पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने एक और शिक्षक को गिरफ्तार किया है।एसटीएफ के मुताबिक लोहाघाट राजकीय प्राथमिक विद्यालय का शिक्षक बलवंत सिंह रौतेला ही वो शख्स है जो…

पिछली खबर
अगली खबर
ताज़ा खबरें

हमसे जुड़ें
श्रेणियाँ
अल्मोड़ा उत्तरकाशी ऊधमसिंह नगर खेल चंपावत चमोली टिहरी गढ़वाल देश देहरादून नैनीताल पिथौरागढ़ पौड़ी गढ़वाल बागेश्वर मनोरंजन राजनीति राज्य रुद्रप्रयाग सामान्य हरिद्वार
टैग
ACCIDENT BADRINATH CAR ACCIDENT CHAMOLI CHAMPAWAT CHAR DHAM CHARDHAM CM DHAMI CM PUSHKAR SINGH DHAMI CRIME CRIME NEWS dehradun GOVT. JOBS HALDWANI HARIDWAR health HEAVY RAIN INDIAN ARMY JOBS KANWAR YATRA 2022 KEDARNATH LANDSLIDE MUSSOORIE NAINITAL PAURI GARHWAL PITHORAGARH PM MODI RAIN RISHIKESH ROAD ACCIDENT RUDRAPRAYAG SNOWFALL STF STUDENT TEHRI UKPSC UKSSC SCAM UKSSSC UTTARAKHAND UTTARAKHAND DEHRADUN UTTARAKHAND GOVT UTTARAKHAND POLICE UTTARAKHAND WEATHER UTTARKASHI UTTRAKHAND GOVERNMENT
पुरानी खबरें खोजें
वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें














4 responses to “यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में लोहाघाट से शिक्षक गिरफ्तार”