, ,

यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में 28वीं गिरफ्तारी

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग 2021 स्नातक पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने लखनऊ प्रिंटिंग प्रेस कनेक्शन से जुड़ी एक और कड़ी को गिरफ्तार किया है। मामले में अब तक 28 गिरफ्तारियां हुई हैं। सीतापुर से गिरफ्तार हुआ आरोपी विपिन बिहारी 2013 से कंपनी में काम करता था। टेलीग्राम से पेपर लीक करने वाले…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग 2021 स्नातक पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने लखनऊ प्रिंटिंग प्रेस कनेक्शन से जुड़ी एक और कड़ी को गिरफ्तार किया है। मामले में अब तक 28 गिरफ्तारियां हुई हैं। सीतापुर से गिरफ्तार हुआ आरोपी विपिन बिहारी 2013 से कंपनी में काम करता था। टेलीग्राम से पेपर लीक करने वाले अभिषेक नाम के कर्मचारी से विपिन ने पेपर लिया था। पूर्व में गिरफ्तार आरोपी अभिषेक वर्मा से पेपर की फोटो कॉपी प्राप्त कर अभियुक्त दिनेश मोहन जोशी को बरेली में उपलब्ध कराता था। यहां से पंतनगर यूनिवर्सिटी के पूर्व अधिकारी दिनेश चंद जोशी पेपर लीक की उपलब्ध कॉपी को हल्द्वानी व आसपास के चुनिंदा छात्रों को रुपए लेकर लीक किया करता था।
पंतनगर यूनिवर्सिटी के पूर्व दिनेश चंद जोशी ने कई अभ्यर्थियों को पेपर बेचकर 80 लाख रुपए वसूले थे. एसटीएफ पिछले दिनों आरोपी जोशी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। बता दें कि उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग 2021 स्नातक पेपर लीक मामले में लगातार एसटीएफ की ताबड़तोड़ कार्रवाई और गिरफ्तारियां जारी हैं।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें