विकासनगर। बुधवार देर रात से हो रही भारी वर्षा के दौरान भारी भूस्खलन के चलते कालसी चकराता मोटर मार्ग जगह.जगह बंद हो गया था। इस कारण देर रात से सेब, टमाटर आदि नकदी फसलों से लदे वाहन व यात्री वाहन मार्ग पर फंसे रहे। लोगों को देर रात भूखे पेट काटनी पड़ी।
चकराता से विकासनगर जाने वाले व विकासनगर से चकराता की ओर आने वाले लोगों को मार्ग खुलने का घंटों इंतजार करना पड़ा। मोटर मार्ग पर असनाड़ी के पास व सबसे ज्यादा जजरेड़ पहाड़ी के भूस्खलन का मलबा भारी मात्रा सड़क पर आ गिरा। इसके चलते मार्ग अवरुद्ध हो गया। लोक निर्माण विभाग द्वारा दो जेसीबी सुबह 7 बजे से मार्ग से मलबा हटाने में लगाई गई। करीब दस बजे मार्ग से मलबा हटाया गया व वाहनों का आवागमन सुचारु हो पाया।
वाहन चालक समीर त्यूणी से बहादराबाद के लिए कल बुधवार को सेब से लदा ट्रक लेकर चला था। रात करीब 12 बजे जजरेड़ पहाड़ी से भूस्खलन होने के चलते मार्ग बंद हो गया था। पूरी रात सड़क पर बितानी पड़ी। वहीं त्यूणी से किसान राजू सेब लेकर सहारनपुर के लिए चला था। रात को मार्ग बंद हो गया। पूरी रात भूखे प्यासे काटनी पड़ी।
भारी भूस्खलन के चलते कालसी चकराता मोटर मार्ग ठप
विकासनगर। बुधवार देर रात से हो रही भारी वर्षा के दौरान भारी भूस्खलन के चलते कालसी चकराता मोटर मार्ग जगह.जगह बंद हो गया था। इस कारण देर रात से सेब, टमाटर आदि नकदी फसलों से लदे वाहन व यात्री वाहन मार्ग पर फंसे रहे। लोगों को देर रात भूखे पेट काटनी पड़ी।चकराता से विकासनगर जाने…

पिछली खबर
अगली खबर
ताज़ा खबरें

हमसे जुड़ें
श्रेणियाँ
अल्मोड़ा उत्तरकाशी ऊधमसिंह नगर खेल चंपावत चमोली टिहरी गढ़वाल देश देहरादून नैनीताल पिथौरागढ़ पौड़ी गढ़वाल बागेश्वर मनोरंजन राजनीति राज्य रुद्रप्रयाग सामान्य हरिद्वार
टैग
ACCIDENT BADRINATH CAR ACCIDENT CHAMOLI CHAMPAWAT CHARDHAM CHAR DHAM CM DHAMI CM PUSHKAR SINGH DHAMI CRIME CRIME NEWS dehradun DHAN SINGH RAWAT GOVT. JOBS HALDWANI HARIDWAR health HEAVY RAIN JOBS KANWAR YATRA 2022 KEDARNATH LANDSLIDE MUSSOORIE NAINITAL PAURI GARHWAL PITHORAGARH PM MODI RAIN RISHIKESH ROAD ACCIDENT RUDRAPRAYAG SNOWFALL STF STUDENT TEHRI UKPSC UKSSC SCAM UKSSSC UTTARAKHAND UTTARAKHAND DEHRADUN UTTARAKHAND GOVT UTTARAKHAND POLICE UTTARAKHAND WEATHER UTTARKASHI UTTRAKHAND GOVERNMENT
पुरानी खबरें खोजें
वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें













