,

देहरादून: कैफे ओनर महिला ने नहीं दिया उधार तो लड़कों ने फाड़े उसके कपड़े

देहरादून। मांडूवाला-डूंगा रोड स्थित एक कैफे में देर रात महिला संचालिका के साथ छेड़छाड़, गाली-गलौज और मारपीट की गंभीर घटना सामने आई है। आरोप है कि शराब के नशे में धुत युवकों ने उधार में सिगरेट-तंबाकू देने से इनकार करने पर महिला के कपड़े फाड़ दिए और बीच-बचाव करने आए ग्राहकों पर भी हमला कर…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

2 minutes

पढ़ने का समय

देहरादून। मांडूवाला-डूंगा रोड स्थित एक कैफे में देर रात महिला संचालिका के साथ छेड़छाड़, गाली-गलौज और मारपीट की गंभीर घटना सामने आई है। आरोप है कि शराब के नशे में धुत युवकों ने उधार में सिगरेट-तंबाकू देने से इनकार करने पर महिला के कपड़े फाड़ दिए और बीच-बचाव करने आए ग्राहकों पर भी हमला कर दिया। प्रेमनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता अंजली, जो मांडूवाला-डूंगा रोड पर कैफे संचालित करती हैं, ने झाझरा चौकी में दी तहरीर में बताया कि 28 जनवरी की रात करीब 11 बजे कुछ युवक कार से कैफे पर पहुंचे। उन्होंने सिगरेट-तंबाकू उधार मांगा। मना करने पर आरोपितों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और महिला के साथ बदसलूकी करते हुए उनके कपड़े फाड़ दिए। घटना से कैफे में अफरा-तफरी मच गई। बाहर मौजूद ग्राहकों ने विरोध किया तो आरोपित युवकों ने उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी।

लोहे की रॉड से ग्राहक पर हमला

विज्ञापन
उत्तराखंड: वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन

शिकायत के अनुसार एक युवक ने पीछे से लोहे की रॉड से एक ग्राहक के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके सिर से काफी खून बहने लगा। स्थिति बिगड़ते देख अंजली ने खुद को और ग्राहकों को कैफे के अंदर बंद कर लिया और तुरंत 112 पर पुलिस को सूचना दी। बताया गया है कि जाते समय आरोपितों ने जान से मारने की धमकी भी दी और कहा कि यदि पुलिस में शिकायत की गई तो अंजाम बुरा होगा।

आए दिन उधार मांगते थे आरोपी

पीड़िता का आरोप है कि नामजद युवक अक्सर शराब के नशे में कैफे पर आते हैं और उधार मांगते हैं। मना करने पर गाली-गलौज और धमकी देते हैं। इससे उन्हें अपनी जान-माल की सुरक्षा को लेकर खतरा महसूस हो रहा है। शिकायत में निखिल, सुरजीत, सूरज, लक्ष्मीचंद समेत 8 से 10 अज्ञात युवकों को आरोपी बनाया गया है।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच शुरू

प्रेमनगर थाना पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपितों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें