,

उत्तरकाशी : गंगोत्री हाईवे पर तीर्थयात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत, 13 घायल

उत्तरकाशी। गंगोत्री राजमार्ग पर कोपांग के पास यात्रियों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर देर रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में चालक समेत 15 लोग सवार थे, जिनमें से 2 यात्रियों की मौके पर मौत हुई है। जबकि 13 यात्री घायल हो गये। वाहन हादसे की सूचना पर 35 वीं वाहिनी आईटीबीपी व पुलिस ने रेस्क्यू…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

उत्तरकाशी। गंगोत्री राजमार्ग पर कोपांग के पास यात्रियों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर देर रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में चालक समेत 15 लोग सवार थे, जिनमें से 2 यात्रियों की मौके पर मौत हुई है। जबकि 13 यात्री घायल हो गये। वाहन हादसे की सूचना पर 35 वीं वाहिनी आईटीबीपी व पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को उपचार के लिए हर्षिल अस्पताल में भर्ती कराया।

दुर्घटना की खबर मिलते ही आईटीबीपी और हर्षिल थाना पुलिस ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। वाहन सवार सभी 15 घायलों को तत्काल आर्मी अस्पताल हर्षिल ले जाया गया। इस दौरान दो यात्रियों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला और एक पुरुष यात्री शामिल हैं। वहीं बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया।
वाहन में सवार अधिकांश यात्री औरंगाबाद महाराष्ट्र के हैं। हादसे में अलका बोटे (45) निवासी औरंगाबाद व माधवन की मौके पर मृत्यु हो गई। जबकि उमा पाटिल, अरनभ महर्षि, साक्षी सिन्धे, अर्चना सिंधे, अनया महाजन, अनुप्रिया महर्षि, सही पवार, सुभाष सिंह राणा निवासी मानपुर, डॉ वेंकेटेश, वर्षिता पाटिल, आमरा बोटे, रजनीश सेठी घायल हुए हैं।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें