,

उत्तरकाशी में मिट्टी निकालते समय पांच महिलाएं मलबे में दबीं, एक की मौत

उत्तरकाशी। जिले की मोरी तहसील के फिताडी गांव में मिट्टी निकालते समय पांच महिलाएं मलबे में दब गई। इस घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह फिताड़ी गांव की सूरी पत्नी विद्वान सिंह उम्र 30 वर्ष, कस्तूरी…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

उत्तरकाशी। जिले की मोरी तहसील के फिताडी गांव में मिट्टी निकालते समय पांच महिलाएं मलबे में दब गई। इस घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह फिताड़ी गांव की सूरी पत्नी विद्वान सिंह उम्र 30 वर्ष, कस्तूरी पत्नी ज्ञान सिंह उम्र 33 वर्ष ,सुशीला पत्नी रणवीर सिंह उम्र 35 वर्ष, विपिना पत्नी रामलाल, 26 वर्ष, राजेंद्री पत्नी बहादुर सिंह उम्र 26 वर्ष घर के चूल्हे व मकान को लेपने के लिए मिट्टी निकालने गई थी।इसी दौरान पहाड़ी से मलबा आ गिरा और वह मलबे में दब गई। महिलाओं के मिट्टी में दबने की सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने महिलाओं को मिट्टी के ढेर से बाहर निकाला। लेकिन सूरी पत्नी विद्वान सिंह की पीएचसी स्वास्थ्य केंद्र मोरी लाते समय मौत हो गई। जबकि एक विपिना उम्र 26 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गई।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें