, ,

UKSSSC पेपर लीक: भर्ती में गड़बड़ी के खिलाफ युवाओं ने किया प्रदर्शन

अल्मोड़ा। प्रदेश में सरकारी भर्तियों में हुई धांधली का मामला सुलगने लगा है। गुस्साये युवाओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आज मंगलवार को सैकड़ों युवाओं ने चैघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कई संगठनों के लोग युवाओं को समर्थन देने धरनास्थल…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

अल्मोड़ा। प्रदेश में सरकारी भर्तियों में हुई धांधली का मामला सुलगने लगा है। गुस्साये युवाओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आज मंगलवार को सैकड़ों युवाओं ने चैघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कई संगठनों के लोग युवाओं को समर्थन देने धरनास्थल पहुंचे।
प्रदर्शनकारी युवाओं का कहना है कि उत्तराखंड आज घोटाला प्रदेश बन गया है। एक के बाद एक जिस तरह भर्तियों में धांधली व अनियमितताएं सामने आ रही हैं, उससे प्रदेश के युवाओं में हताशा व निराशा का माहौल है। इस दौरान युवाओं ने आरोप लगाया कि यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में कई सफेदपोश व बड़े मगरमच्छ भी शामिल हैं, जो सरकार या किसी राजनीतिक पार्टी से संबंध रखते हैं, लेकिन सरकार द्वारा उन्हें बचाने का काम किया जा रहा है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें