रुद्रपुर। यहां सुभाष कालोनी से लापता युवक की गला दबाकर और चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। लाश काशीपुर रोड पर अमरपुर के पास झाड़ियों में फेंक दी गई। इस मामले में पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर शव बरामद कर लिया है। जबकि हत्या का मुख्य आरोपित कबाड़ी और उसकी महिला पार्टनर समेत तीन लोग फरार हैं। हत्यारोपितों की तलाश की जा रही है।
पुलिस के अनुसार सुभाष कालोनी, वार्ड नंबर 29 निवासी नवी अहमद का बैंड बाजे का कारोबार है। उसके 25 वर्षीय बेटे सद्दाम को बुधवार को मोहल्ले के ही एक कबाड़ी नवाब और उसके साथी बुलाकर ले गए थे। देर शाम तक सद्दाम घर नहीं पहुंचा तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी। इस दौरान कबाड़ी नवाब और उसकी महिला पार्टनर निशा, गंगाराम, शाहनवाज और इरफान से पूछताछ की, लेकिन वे लोग गुमराह करते रहे। इस पर पुलिस ने पांचों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी।
गुरुवार रात को पुलिस ने हल्द्वानी, इंदिरा नगर निवासी शहनवाज पुत्र इसरार और सुभाष कालोनी निवासी गंगाराम पुत्र भागीरथ को पकड़ लिया और पूछताछ की। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि दोनों ने स्वीकार किया कि नवाब, निशा और जुबैर के साथ मिलकर उन्होंने सद्दाम की हत्या कर दी है। बुधवार देर रात किसी बात पर नवाब और सद्दाम का विवाद हो गया था। जिसके बाद नवाब ने निशा और जुबैर के साथ मिलकर पहले उसे नंगा कर पीटा। बाद में उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। उसके चेहरे पर चाकू से कई वार किए। हत्या के बाद गुरुवार रात को कबाड़ के साथ रिक्शा में शव काशीपुर रोड पर ले गए और झाड़ियों में फेंक दिया।
दोनों की निशानदेही पर आज शुक्रवार को पुलिस ने झाड़ियों से नग्न लाश बरामद की। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि मुख्य हत्यारोपी नवाब और निशा के साथ ही जुबैर की तलाश की जा रही है।
रुद्रपुर में युवक को चाकु से गोदकर शव झाड़ियों में फेंका
रुद्रपुर। यहां सुभाष कालोनी से लापता युवक की गला दबाकर और चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। लाश काशीपुर रोड पर अमरपुर के पास झाड़ियों में फेंक दी गई। इस मामले में पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर शव बरामद कर लिया है। जबकि हत्या का मुख्य आरोपित कबाड़ी और उसकी महिला पार्टनर…

पिछली खबर
अगली खबर
ताज़ा खबरें

हमसे जुड़ें
श्रेणियाँ
अल्मोड़ा उत्तरकाशी ऊधमसिंह नगर खेल चंपावत चमोली टिहरी गढ़वाल देश देहरादून नैनीताल पिथौरागढ़ पौड़ी गढ़वाल बागेश्वर मनोरंजन राजनीति राज्य रुद्रप्रयाग सामान्य हरिद्वार
टैग
ACCIDENT BADRINATH CAR ACCIDENT CHAMOLI CHAMPAWAT CHARDHAM CHAR DHAM CM DHAMI CM PUSHKAR SINGH DHAMI CRIME CRIME NEWS dehradun DHAN SINGH RAWAT GOVT. JOBS HALDWANI HARIDWAR health HEAVY RAIN JOBS KANWAR YATRA 2022 KEDARNATH LANDSLIDE MUSSOORIE NAINITAL PAURI GARHWAL PITHORAGARH PM MODI RAIN RISHIKESH ROAD ACCIDENT RUDRAPRAYAG SNOWFALL STF STUDENT TEHRI UKPSC UKSSC SCAM UKSSSC UTTARAKHAND UTTARAKHAND DEHRADUN UTTARAKHAND GOVT UTTARAKHAND POLICE UTTARAKHAND WEATHER UTTARKASHI UTTRAKHAND GOVERNMENT
पुरानी खबरें खोजें
वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें













