रुड़की। हरिद्वार जिले के पिरान कलियर रुड़की क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां गेस्ट हाउस से सूटकेस में युवती का शव रखकर ले जा रहे एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया कि वह लड़की के साथ रिलेशनशिप में था, लेकिन उनके परिजन उनकी शादी को तैयार नही थे। जिसके बाद दोनों ने आत्महत्या की योजना बनाई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दोनों के परिजनों को सूचना दे दी है।
जानकारी के मुताबिक हरिद्वार के ज्वालापुर निवासी एक युवक स्कूटी में एक सूटकेस और युवती को लेकर मरगूवपुर गेस्ट हाउस में आया। लेकिन वापसी में जाते समय केवल सूटकेस लेकर जा रहा था ऐसे में गेस्ट हाउस में मौजूद संचालकों को शक हुआ युवक को घबराया देख उन्होंने पूछताछ की तो वह भागने लगा। युवक को पकड़कर जब उसका सूटकेस खोला गया तो सब हैरान हो गए सूटकेस के अंदर युवती का शव था। सूचना मिलते ही एसओ धर्मेंद्र राठी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी युवक ने बताया कि उसका कई साल से युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन उनके परिजन उनकी शादी को तैयार नही थे। मोहल्ले के लोगों को भी इस बात की जानकारी थी लिहाजा वह तंज कसते रहते थे जिससे परेशान होकर दोनों ने आत्महत्या करने की ठान ली। युवक ने बताया कि गेस्ट हाउस में पहुंचने से पहले ही युवती ने जहर खा लिया था और गेस्ट हाउस पहुंचने के कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई और वह उसका शव सूटकेस में बंद कर गंग नहर में फेंकने जा रहा था और वह खुद भी गंग नहर में कूद कर आत्महत्या करने वाला था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।
उत्तराखंड : सूटकेस में युवती का शव लेकर जा रहा था प्रेमी, पकड़े जाने पर मचा हड़कंप!
रुड़की। हरिद्वार जिले के पिरान कलियर रुड़की क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां गेस्ट हाउस से सूटकेस में युवती का शव रखकर ले जा रहे एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया कि वह लड़की के साथ रिलेशनशिप में था, लेकिन उनके परिजन उनकी…

पिछली खबर
अगली खबर
ताज़ा खबरें

हमसे जुड़ें
श्रेणियाँ
अल्मोड़ा उत्तरकाशी ऊधमसिंह नगर खेल चंपावत चमोली टिहरी गढ़वाल देश देहरादून नैनीताल पिथौरागढ़ पौड़ी गढ़वाल बागेश्वर मनोरंजन राजनीति राज्य रुद्रप्रयाग सामान्य हरिद्वार
टैग
ACCIDENT BADRINATH CAR ACCIDENT CHAMOLI CHAMPAWAT CHARDHAM CHAR DHAM CM DHAMI CM PUSHKAR SINGH DHAMI CRIME CRIME NEWS dehradun DHAN SINGH RAWAT GOVT. JOBS HALDWANI HARIDWAR health HEAVY RAIN JOBS KANWAR YATRA 2022 KEDARNATH LANDSLIDE MUSSOORIE NAINITAL PAURI GARHWAL PITHORAGARH PM MODI RAIN RISHIKESH ROAD ACCIDENT RUDRAPRAYAG SNOWFALL STF STUDENT TEHRI UKPSC UKSSC SCAM UKSSSC UTTARAKHAND UTTARAKHAND DEHRADUN UTTARAKHAND GOVT UTTARAKHAND POLICE UTTARAKHAND WEATHER UTTARKASHI UTTRAKHAND GOVERNMENT
पुरानी खबरें खोजें
वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें













