,

उत्तराखंड : इन जिलों में चलेगी आंधी और होगी बारिश!

देहरादून। बंगाल की खाड़ी से आ रही तेज हवाओं ने देवभूमि के मौसम का मिजाज बदल दिया है। अगले 24 घंटे के दौरान उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश के आसार हैं।इस बाबत मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। पर्वतीय…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। बंगाल की खाड़ी से आ रही तेज हवाओं ने देवभूमि के मौसम का मिजाज बदल दिया है। अगले 24 घंटे के दौरान उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश के आसार हैं।
इस बाबत मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। पर्वतीय इलाकों में बिजली गिरने के साथ ही 50 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चलने की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह के मुताबिक दो-तीन दिनों तक मैदान से पहाड़ तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस अवधि में पर्वतीय इलाकों में तेज गर्जना और ओलावृष्टि के साथ बारिश की संभावना है। दून में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। यहां 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। 

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें