,

जौलीग्रांट एयरपोर्ट के रनवे पर एक बड़ा हादसा, डंपर की चपेट में आने से मजदूर की मौत

देहरादून। रविवार देर रात जौलीग्रांट एयरपोर्ट के रनवे पर सोते मजदूरों पर एक डंपर जा चढ़ा। जिससे एक मजदूर की मौत हो गई और गंभीर रूप से घायल हो गया।मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर रात करीब ढाई बजे एयरपोर्ट के रनवे पर डंपर और दूसरे भारी वाहनों से एयरपोर्ट मरम्मत के लिए सामान ले…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। रविवार देर रात जौलीग्रांट एयरपोर्ट के रनवे पर सोते मजदूरों पर एक डंपर जा चढ़ा। जिससे एक मजदूर की मौत हो गई और गंभीर रूप से घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर रात करीब ढाई बजे एयरपोर्ट के रनवे पर डंपर और दूसरे भारी वाहनों से एयरपोर्ट मरम्मत के लिए सामान ले जाया जा रहा था। वहां रनवे पर सो रहे 2 मजदूरों को डंपर ने अपनी चपेट में ले लिया। जिससे एक मजदूर की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गौरतलब है कि एयरपोर्ट रनवे पर कुछ दिनों से रात को मरम्मत का कार्य किया जा रहा है क्योंकि दिन में विमानों की आवाजाही रहती है। इसलिये रात में ही जौलीग्रांट एयरपोर्ट के रनवे की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। इस मामले को लेकर एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि जांच की जा रही है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें