,

चारधाम यात्रा 2022: चार दिन बाद शुरू हुई यमुनोत्री धाम यात्रा

देहरादून। आज बुधवार को भी उत्‍तराखंड के अधिकतर इलाकों में मौसम खराब बना हुआ है। लगभग सभी पर्वतीय और मैदानी इलाकों में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। चारधाम यात्रा मार्ग सुचारू है लेकिन अब भी प्रदेश में छोटे-बड़े करीब 100 मार्ग बंद हैं। खराब मौसम के बीच यमुनोत्री धाम की यात्रा भी चौथे…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। आज बुधवार को भी उत्‍तराखंड के अधिकतर इलाकों में मौसम खराब बना हुआ है। लगभग सभी पर्वतीय और मैदानी इलाकों में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। चारधाम यात्रा मार्ग सुचारू है लेकिन अब भी प्रदेश में छोटे-बड़े करीब 100 मार्ग बंद हैं। खराब मौसम के बीच यमुनोत्री धाम की यात्रा भी चौथे शुरू हो गई है।  जबकि, यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भंडेली गाड़ के निकट यहां घोड़े खतरों की आवाजाही अभी तीन दिनों तक बंद रहेगी। यमुनोत्री धाम के साथ आसपास बादल छाए हुए हैं जबकि बड़कोट क्षेत्र में बारिश जारी है। गढ़वाल के साथ ही कुमाऊं के भी कुछ हिस्सों में बारिश जारी है।
वहीं मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार बुधवार को भी प्रदेश में मौसम का असर मिला-जुला रह सकता है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर में कहीं-कहीं तीव्र बौछारें पड़ सकती हैं। अन्य जिलों में गरज के साथ हल्की बौछारों के आसार हैं।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें