, ,

पहाड़ों में बदलेगा मौसम, मैदानी इलाकों में भी गिरेगा पारा, जानें

उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। जिसका असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग की माने तो 13 दिसम्बर को ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। जबकि, कुछ इलाकों में आंशिक बादल भी छाए रह सकते हैं। खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। जिसका असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग की माने तो 13 दिसम्बर को ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। जबकि, कुछ इलाकों में आंशिक बादल भी छाए रह सकते हैं। खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। हालांकि, तापमान में वृद्धि होने के आसार हैं। पहाड़ों में मौसम बदलने का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा।

बीते शुक्रवार के तापमान की बात करें तो देहरादून में अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं ऊधम सिंह नगर में अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

पहाड़ी क्षेत्र मुक्तेश्वर में मौसम ठंडा बना रहा। अधिकतम तापमान 17.1 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, नई टिहरी में अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिससे सुबह-शाम ठंड का असर बना हुआ है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें