देहरादून। इन दिनों उत्तराखंड कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहा है। पहाड़ों में कई जगह पारा शून्य के करीब पहुंचा हुआ है। जबकि, मैदानों में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना है। सड़कें पाला जमने से सफर करना जोखिम भरा हो गया है। इसी बीच गुरुवार को सुबह से राजधानी दून में बादल छाए हुए हैं। वहीं पहाड़ी जिलों में भी धूप न निकलने से ठंड बढ़ गई है। उधर, कुमाऊं में चोटियों पर हिमपात होने से कड़ाके की ठंड जारी है। मौसम विभाग के अनुसार 26 दिसंबर को रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में क्रिसमस के दौरान हल्की बर्फबारी और बारिश के आसार बन रहे हैं। इसके बाद प्रदेश में ठंड और बढ़ सकती है।
दून समेत मैदानी इलाकों में सुबह और शाम को हल्का कोहरा छाने से मुश्किलें बढ़ गई हैं। मसूरी, नैनीताल समेत अन्य हिल स्टेशन में दिनभर सर्द हवाएं और रात को पाला परेशानी बढ़ा रहा है। वहीं सीमांत जिले पिथौरागढ़ में बुधवार को मौसम बदला। मुनस्यारी में पारा शून्य से नीचे चला गया। नलों में पानी जम जाने के कारण आपूर्ति बाधित रही। कड़ाके की ठंड के चलते बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। कुमाऊं के अन्य पर्वतीय जिलों के साथ ही तराई में भी कोहरे के चलते ठिठुरन बढ़ गई है। मुनस्यारी की ऊंची चोटी पंचाचूली, हंसा लिंग और राजरंभा में बुधवार को हिमपात हुआ है। ताजे हिमपात से पूरे तहसील क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बुधवार को न्यूनतम तापमान माइनस एक डिग्री और अधिकतम छह डिग्री से ऊपर नहीं बढ़ा। तापमान शून्य से नीचे चले जाने से नलों में पानी जम गया। आपूर्ति के लिए जल संस्थान कर्मियों को जगह-जगह आग जलाकर पाइपों को गर्म करना पड़ रहा है।
दून में छाए बादल तो कुमाऊं में चोटियों पर हिमपात से कड़ाके की ठंड जारी
देहरादून। इन दिनों उत्तराखंड कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहा है। पहाड़ों में कई जगह पारा शून्य के करीब पहुंचा हुआ है। जबकि, मैदानों में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना है। सड़कें पाला जमने से सफर करना जोखिम भरा हो गया है। इसी बीच गुरुवार को सुबह से राजधानी दून में बादल छाए…

पिछली खबर
अगली खबर
ताज़ा खबरें

हमसे जुड़ें
श्रेणियाँ
अल्मोड़ा उत्तरकाशी ऊधमसिंह नगर खेल चंपावत चमोली टिहरी गढ़वाल देश देहरादून नैनीताल पिथौरागढ़ पौड़ी गढ़वाल बागेश्वर मनोरंजन राजनीति राज्य रुद्रप्रयाग सामान्य हरिद्वार
टैग
ACCIDENT BADRINATH CAR ACCIDENT CHAMOLI CHAMPAWAT CHARDHAM CHAR DHAM CM DHAMI CM PUSHKAR SINGH DHAMI CRIME CRIME NEWS dehradun DHAN SINGH RAWAT GOVT. JOBS HALDWANI HARIDWAR health HEAVY RAIN JOBS KANWAR YATRA 2022 KEDARNATH LANDSLIDE MUSSOORIE NAINITAL PAURI GARHWAL PITHORAGARH PM MODI RAIN RISHIKESH ROAD ACCIDENT RUDRAPRAYAG SNOWFALL STF STUDENT TEHRI UKPSC UKSSC SCAM UKSSSC UTTARAKHAND UTTARAKHAND DEHRADUN UTTARAKHAND GOVT UTTARAKHAND POLICE UTTARAKHAND WEATHER UTTARKASHI UTTRAKHAND GOVERNMENT
पुरानी खबरें खोजें
वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें













