, ,

आज फिर बदलेगा मौसम, दून समेत सात जिलों में आंधी के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में रहने वाले लोगों को जहां आज गर्मी से राहत मिलने वाली है, वहीं पहाड़ी जिलों के लोगों को ठंड सताएगी। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून समेत सात जिलों के कुछ इलाकों में तेज गर्जन और आंधी के साथ ओलावृष्टि होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में रहने वाले लोगों को जहां आज गर्मी से राहत मिलने वाली है, वहीं पहाड़ी जिलों के लोगों को ठंड सताएगी। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून समेत सात जिलों के कुछ इलाकों में तेज गर्जन और आंधी के साथ ओलावृष्टि होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार जिले के कुछ इलाकों में तेज गर्जन के साथ झोंकेदार हवाओं व ओलावृष्टि होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर में भी कहीं-कहीं बिजली चमकने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने के आसार हैं।

वहीं उत्तराखंड में 10 मई से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है, लेकिन यहां ठंड से बुरा हाल है। हालात ये हैं कि अभी भी चारों धामों में न्यूनतम तापमान माइनस में है। बदरीनाथ धाम का अधिकतम तापमान 4°C है तो न्यूनतम तापमान -2°C पर कंपकंपी छुड़ा रहा है। केदारनाथ धाम का भी यही हाल है। यहां अधिकतम तापमान 5°C तो न्यूनतम तापमान -4°C है। गंगोत्री धाम का अधिकतम तापमान 8°C और न्यूनतम तापमान -1°C है. यमुनोत्री धाम में तो और भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां का अधिकतम तापमान 4°C और न्यूनतम तापमान -4°C है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें