, , , , , ,

उत्तराखंड में अगले चार दिन तक भारी बारिश

मौसम विभाग ने 17 सितंबर तक अलर्ट किया जारी सोमवार रात तेज बारिश होने से कई जगह मार्ग अवरुद्ध देहरादून। उत्तराखंड में सोमवार आधी रात से पहाड़ी क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हो रही है। मैदानी क्षेत्रों में मंगलवार सुबह बारिश हुई। लेकिन कुछ देर बाद थम गई है। मौसम विभाग ने अगले चार दिन यानी…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

  • मौसम विभाग ने 17 सितंबर तक अलर्ट किया जारी
  • सोमवार रात तेज बारिश होने से कई जगह मार्ग अवरुद्ध

देहरादून। उत्तराखंड में सोमवार आधी रात से पहाड़ी क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हो रही है। मैदानी क्षेत्रों में मंगलवार सुबह बारिश हुई। लेकिन कुछ देर बाद थम गई है। मौसम विभाग ने अगले चार दिन यानी 17 सितंबर पूरे प्रदेश में तेज बारिश की तेतावनी दी है। दून, नैनीताल, चंपावत के साथ ही पर्वतीय क्षेेत्रों में भारी बारिश की संभावना है। कहीं-कहीं गर्जना के साथ बिजली चमकने और बारिश की संभावना है। मंगलवार को नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर एवं पौड़ी में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना है। देहरादून में गर्जना के साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी मे रातभर हो रही भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नदी नाले भी ऊफान पर हैं। मलबा आने से यमुनोत्री हाईवे जगह-जगह बंद हो गया हो गया है। गंगोत्री हाईवे भी सुखी टॉप के पास पत्थर व मलबा आने के कारण बंद है। उत्तरकाशी में 11 ग्रामीण संपर्क मोटर मार्ग यातायात के लिए बाधित हैं। यमुनोत्री हाईवे पर बारिश के बाद झर्जरगाड़ नाला अचानक ऊफान पर आ गया। इस दौरान यमुनोत्री क्षेत्र से इंटर कॉलेज जा रहे स्कूली छात्र-छात्राएं भी रास्ते में ही फंस गए।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें