देहरादून। उच्च हिमालयी क्षेत्रों और निचले क्षेत्रों में कई दिनों तक मौसम के खुलने से लोगों ने राहत की सांस ली है, लेकिन अब इन क्षेत्रों में हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है। आज शनिवार को राजधानी सहित राज्य के अन्य इलाकों में मौसम साफ बना रहा। सुबह से ही चटख धूप खिली रही। मौसम साफ होने से लोगों से कड़ाके की ठंड से राहत मिल रही है।
लगातार एक सप्ताह तक बर्फबारी के बाद पिथौरागढ़ जनपद के हिमालयी क्षेत्र में अब हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है। शुक्रवार को धारचूला के नपलच्यू गांव के ठीक सामने भारी हिमस्खलन हुआ। हालांकि गांव से लगभग 50 मीटर दूर नाले में बर्फ गिरने से मकानों को किसी तरह की क्षति नहीं पहुंची है।
जिले के धारचूला और मुनस्यारी के ऊंचाई वाले इलाकों में हर साल जनवरी-फरवरी में भारी हिमपात होता है। इसके बाद धूप पड़ते ही ताजा बर्फ खिसकने लगती है। पिछले एक सप्ताह तक खराब मौसम के दौरान धारचूला के व्यास और दारमा घाटियों के गांवों में भारी बर्फबारी हुई है। गुंजी से लेकर कुटी तक दो से चार फुट तक हिमपात हुआ।
एसएसबी के अनुसार शुक्रवार को नपलच्यू गांव के ठीक सामने पहाड़ी पर हिमस्खलन हुआ। भारी मात्रा में हिमस्खलन के कारण गांव के ठीक सामने नाले में भारी मात्रा में बर्फ जमा हो गई। इन दिनों सभी ग्रामीण प्रवास पर धारचूला में हैं। हिमस्खलन का घटनास्थल गांव से लगभग 50 मीटर की दूरी पर होने से घरों को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों और निचले क्षेत्रों में कई दिनों तक मौसम के खुलने से लोगों ने राहत की सांस ली है। मौसम के साफ होने के बाद मुनस्यारी क्षेत्र में बढ़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। मौसम के खुलने के बाद बाजार में भी रौनक रही।
उच्च हिमालयी क्षेत्र में पिछले कई दिनों से हंसलिंग, राजरंभा, पंचाचूली, नागिनधूरा सहित कई हिस्सों में जमकर बर्फबारी हुई है। शुक्रवार को आसमान पूरी तरह से साफ रहा। दिन में धूप खिलने से हिमालय की चोटियां बर्फ से ढकी नजर आईं। बर्फ देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक मुनस्यारी के खलिया, भुजानी, कालामुनि में आ रहे हैं। मौसम खुलने के बाद मुनस्यारी का अधिकतम तापमान 12 डिग्री और न्यूनतम तीन डिग्री दर्ज किया गया। धारचूला ब्लॉक के उच्च हिमालयी क्षेत्र दारमा, व्यास, चौंदास घाटी में जमकर हिमपात हुआ है।
उत्तराखंड : उच्च हिमालयी क्षेत्रों में अब बढ़ा हिमस्खलन का खतरा
देहरादून। उच्च हिमालयी क्षेत्रों और निचले क्षेत्रों में कई दिनों तक मौसम के खुलने से लोगों ने राहत की सांस ली है, लेकिन अब इन क्षेत्रों में हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है। आज शनिवार को राजधानी सहित राज्य के अन्य इलाकों में मौसम साफ बना रहा। सुबह से ही चटख धूप खिली रही। मौसम…

पिछली खबर
अगली खबर
ताज़ा खबरें

हमसे जुड़ें
श्रेणियाँ
अल्मोड़ा उत्तरकाशी ऊधमसिंह नगर खेल चंपावत चमोली टिहरी गढ़वाल देश देहरादून नैनीताल पिथौरागढ़ पौड़ी गढ़वाल बागेश्वर मनोरंजन राजनीति राज्य रुद्रप्रयाग सामान्य हरिद्वार
टैग
ACCIDENT BADRINATH CAR ACCIDENT CHAMOLI CHAMPAWAT CHAR DHAM CHARDHAM CM DHAMI CM PUSHKAR SINGH DHAMI CRIME CRIME NEWS dehradun GOVT. JOBS HALDWANI HARIDWAR health HEAVY RAIN INDIAN ARMY JOBS KANWAR YATRA 2022 KEDARNATH LANDSLIDE MUSSOORIE NAINITAL PAURI GARHWAL PITHORAGARH PM MODI RAIN RISHIKESH ROAD ACCIDENT RUDRAPRAYAG SNOWFALL STF STUDENT TEHRI UKPSC UKSSC SCAM UKSSSC UTTARAKHAND UTTARAKHAND DEHRADUN UTTARAKHAND GOVT UTTARAKHAND POLICE UTTARAKHAND WEATHER UTTARKASHI UTTRAKHAND GOVERNMENT
पुरानी खबरें खोजें
वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें














One response to “उत्तराखंड : उच्च हिमालयी क्षेत्रों में अब बढ़ा हिमस्खलन का खतरा”