,

उत्तराखंड में बदल सकता है मौसम, पहाड़ों में बर्फबारी के आसार

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने ली करवट बदल ली है। राजधानी दून में सुबह से बादल छाए हुए हैं। पहाड़ों में इस समय कम धूप वाले स्थानों में पाला पड़ने से ठंड में इजाफा हुआ है। मैदानी इलाकों में सुबह शाम हल्का कोहरा और धुंध होने से धूप के ताप में कमी आई है। वहीं…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने ली करवट बदल ली है। राजधानी दून में सुबह से बादल छाए हुए हैं। पहाड़ों में इस समय कम धूप वाले स्थानों में पाला पड़ने से ठंड में इजाफा हुआ है। मैदानी इलाकों में सुबह शाम हल्का कोहरा और धुंध होने से धूप के ताप में कमी आई है। वहीं मौसम विभाग ने पहाड़ी क्षेत्रों 15 और 16 दिसंबर के लिए बर्फबारी की संभावना जताई है। इससे तापमान में गिरावट आ सकती है। हालांकि, इस दौरान पहाड़ के निचले इलाकों और मैदानी क्षेत्र में मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले पांच छह दिन राज्य में बारिश का अनुमान नहीं है। हालांकि 15 और 16 दिसंबर को ऊंचे इलाकों में हिमपात हो सकता है। दिसम्बर में पिछले 12 दिनों के बीच राज्य में 11.3 एमएम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार,पहाड़ में पाला फसलों के लिए नुकसानदायक है। साथ ही इससे कम धूप वाली पहाड़ी जगहों पर यातायात में भी बाधा आ रही है। अत्यधिक पाला वाहन रपटने की वजह बन सकता है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें