, , , , , ,

उत्तराखंड मौसमः आज इन जिलों में बारिश की आशंका!

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक आज पहाड़ी जिलों में बारिश की संभावना है। जबकि, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं पर्वतीय अंचलों में बारिश होने से तापमान में गिरावट आएगी। अगले 24 घंटे में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में गर्जना के साथ हल्की से मध्यम…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक आज पहाड़ी जिलों में बारिश की संभावना है। जबकि, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं पर्वतीय अंचलों में बारिश होने से तापमान में गिरावट आएगी। अगले 24 घंटे में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में गर्जना के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कुछ इलाकों में तेज हवाओं के भी चलने की संभावना है। इसके अलावा मौसम विभाग में आकाशीय बिजली गिरने और कहीं भारी बारिश को लेकर भी अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक प्रदेश के कुछ दिन पर्वतीय इलाकों में गरज के साथ बारिश हो सकती है। राज्‍य के मैदानी क्षेत्रों में झोंकेदार हवा चलने की संभावना है। वहीं, मानसून की दस्तक से पहले ही गर्मी ने तेवर दिखाने थोड़े कम कर दिए हैं। राजधानी दून में 15 दिनों बाद अधिकतम तापमान का आंकड़ा 40 डिग्री से नीचे पहुंचा।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें