देहरादून। वाटर स्पोर्ट्स के क्षेत्र में उत्तराखंड के युवाओं की प्रतिभा को निखारने का एक सुनहरा अवसर टीएचडीसी देने जा रहा है। टीएचडीसी की ओर से उत्तराखंड में पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर की एशियाई चैंपियनशिप एवं ओलंपिक क्वालीफाइंग 2022-23 आयोजन किया जा रहा है। चैंपियनशिप को नाम टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप दिया गया है। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) राजीव विश्नोई ने आज मंगलवार को मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टिहरी झील में 28 से 30 दिसंबर तक तीन दिवसीय चैंपियनशिप में कैनोइंग और कयाकिंग होगी, जिसमें देशभर से 300 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। खिलाड़ियों में 100 महिलाएं और 200 पुरुष हैं। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी सीधे ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर जाएंगे।
सीएमडी ने बताया कि आयोजन के जरिए उत्तराखंड के युवाओं को वाटर स्पोर्ट्स की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। उन्हें प्रोत्साहित करते हुए सिर्फ उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि देश दुनिया में प्रदर्शन के दौरान भी कॉरपोरेशन की ओर से सहयोग किया जाएगा। 28 दिसंबर को प्रतियोगिता का उद्घाटन केंद्रीय विद्युत राज्यमंत्री आरके सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी टिहरी जलाशय में करेंगे।
टिहरी झील में होगा वाटर स्पोर्ट्स कप, विजेता होंगे ओलंपिक के लिए क्वालीफाई
देहरादून। वाटर स्पोर्ट्स के क्षेत्र में उत्तराखंड के युवाओं की प्रतिभा को निखारने का एक सुनहरा अवसर टीएचडीसी देने जा रहा है। टीएचडीसी की ओर से उत्तराखंड में पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर की एशियाई चैंपियनशिप एवं ओलंपिक क्वालीफाइंग 2022-23 आयोजन किया जा रहा है। चैंपियनशिप को नाम टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप दिया गया है। टीएचडीसी…

पिछली खबर
अगली खबर
ताज़ा खबरें

हमसे जुड़ें
श्रेणियाँ
अल्मोड़ा उत्तरकाशी ऊधमसिंह नगर खेल चंपावत चमोली टिहरी गढ़वाल देश देहरादून नैनीताल पिथौरागढ़ पौड़ी गढ़वाल बागेश्वर मनोरंजन राजनीति राज्य रुद्रप्रयाग सामान्य हरिद्वार
टैग
ACCIDENT BADRINATH CAR ACCIDENT CHAMOLI CHAMPAWAT CHARDHAM CHAR DHAM CM DHAMI CM PUSHKAR SINGH DHAMI CRIME CRIME NEWS dehradun DHAN SINGH RAWAT GOVT. JOBS HALDWANI HARIDWAR health HEAVY RAIN JOBS KANWAR YATRA 2022 KEDARNATH LANDSLIDE MUSSOORIE NAINITAL PAURI GARHWAL PITHORAGARH PM MODI RAIN RISHIKESH ROAD ACCIDENT RUDRAPRAYAG SNOWFALL STF STUDENT TEHRI UKPSC UKSSC SCAM UKSSSC UTTARAKHAND UTTARAKHAND DEHRADUN UTTARAKHAND GOVT UTTARAKHAND POLICE UTTARAKHAND WEATHER UTTARKASHI UTTRAKHAND GOVERNMENT
पुरानी खबरें खोजें
वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें














3 responses to “टिहरी झील में होगा वाटर स्पोर्ट्स कप, विजेता होंगे ओलंपिक के लिए क्वालीफाई”