,

रामनगर : उफान पर धनगढ़ी नाला, राष्ट्रीय राजमार्ग-309 पर लगी वाहनों की कतार

नैनीताल। गुरुवार देर रात से हो रही बारिश से कुमाऊं और गढ़वाल को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे 309 पर धनगढ़ी नाले में उफान आ गया। इससे रामनगर से पहले नाले के दोनों ओर का यातायात रुक गया।बारिश के चलते बीती रात से ही पहाड़ की लाइफलाइन माने जाने वाले एनएच 309 पर धनगढ़ी बरसाती नाला…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

नैनीताल। गुरुवार देर रात से हो रही बारिश से कुमाऊं और गढ़वाल को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे 309 पर धनगढ़ी नाले में उफान आ गया। इससे रामनगर से पहले नाले के दोनों ओर का यातायात रुक गया।
बारिश के चलते बीती रात से ही पहाड़ की लाइफलाइन माने जाने वाले एनएच 309 पर धनगढ़ी बरसाती नाला उफान पर है। जिससे मोहान से लेकर सुंदरखाल तक पर्वतीय मार्गों पर आवागमन करने वाले लोग बारिश होने की वजह से जाम में फंसे हैं। उनका आरोप है कि अब जल स्तर कम होने के बावजूद एनएच और स्थानीय प्रशासन द्वारा जेसीबी से मार्ग दुरुस्त करने में हीलाहवाली की जा रही है। इसे लेकर भाजपा नेता गणेश रावत ने कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत और डीएम धीरज गर्ब्याल से शिकायत की है। आये दिन बारिश होने पर यहां पानी आने के कारण मार्ग बाधित हो जाता है। कार्यदायी संस्था द्वारा भी वैकल्पिक मार्ग को सही से नहीं बनाया गया है। जिससे लोग परेशान होते रहते हैं।

लेखक के बारे में

3 responses to “रामनगर : उफान पर धनगढ़ी नाला, राष्ट्रीय राजमार्ग-309 पर लगी वाहनों की कतार”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें