,

यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग 2021 परीक्षा पेपर लीक मामले में नकल माफियाओं के खिलाफ एसटीएफ की सर्जिकल स्ट्राइक जारी है। एसटीएफ ने एक यूनिवर्सिटी के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार दीपक चौहान और भावेश जगूड़ी के कब्जे से इस केस से संबंधित कई साक्ष्य व सबूत एकत्र किए गए हैं।…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग 2021 परीक्षा पेपर लीक मामले में नकल माफियाओं के खिलाफ एसटीएफ की सर्जिकल स्ट्राइक जारी है। एसटीएफ ने एक यूनिवर्सिटी के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार दीपक चौहान और भावेश जगूड़ी के कब्जे से इस केस से संबंधित कई साक्ष्य व सबूत एकत्र किए गए हैं। आरोपियों ने बताया कि एग्जाम से एक रात पहले देहरादून में पेपर सॉल्व किए गए थे। इस खुलासे को लेकर एसटीएफ को अहम सबूत और अन्य लोगों के भी सुराग हाथ लगे हैं। फिलहाल शिकंजे में लिए गए दोनों ही आरोपियों से इस पूरे गोरखधंधे से जुड़े नेटवर्क के विषय में विस्तृत पूछताछ जारी है।

बता दें कि उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग 2021 परीक्षा पेपर लीक कर परिणाम गड़बड़ी मामले में अब तक लखनऊ प्रिंटिंग प्रेस कर्मचारी सहित 9 लोग एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार किए जा चुके हैं। हालांकि अभी मास्टरमाइंड की तलाश जारी है। उत्तराखंड एसटीएफ के मुताबिक गूगल सर्च हिस्ट्री ने UKSSSC परीक्षा परीक्षा पेपर लीक से संबंधित कई अहम राज खोले हैं। जिसके बारे में जांच पड़ताल जारी है। बताया जा रहा है कि एग्जाम से पहली रात को पेपर सॉल्व किए गए थे।

एसटीएफ की कार्रवाई से जहां एक तरफ धांधली का परत दर परत पर्दाफाश हो रहा है वहीं दूसरी तरफ अब इस मामले में सरकार और उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पर तरह तरह के सवाल उठने भी शुरू हो गये हैं ।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें