पिथौरागढ़। उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश कहर बरपा रही है। बीती रात से मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के धारचूला मल्ली बाजार में दिल दहलाने वाली तस्वीर सामने आई है। जहां भारी बरसात के बाद पहाड़ से मलबा और बोल्डर गिरने से दो मकान पूरी तरह से जमींदोज हो गए हैं। सूचना मिलते ही सेना की कुमाऊं स्काउट के लेफ्टिनेंट कर्नल पंकज गैरोलाए लेफ्टिनेंट कर्नल मोहन चंद्राए एसडीएम नंदन कुमारए कोतवाल केएस रावत जवानों के साथ मौके पर पहुंचे। और राहत बचाव कार्य शुरू किया गया।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर शाम भारी बरसात के बाद पहाड़ से मलबे के साथ बड़े-बड़े बोल्डर गिरने शुरू हो गए। जिससे मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गया। घर में मौजूद सदस्यों को लोगों ने किसी तरह घर से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
गनीमत रही कि समय रहते लोगों ने घर छोड़ दिया नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। मलबा आने के बाद 14 अन्य घरों पर भी खतरा मंडराने लगा है। जहां पुलिस प्रशासन घरों को खाली करवा रहा है।
















One response to “धारचूला में पलक झपकते दो मंजिला मकान मलबे में हुआ तब्दील”