,

उत्तराखंड: कांवड़ियों से भरा ट्रक पलटा 28 थे सवार,3 की हालत गंभीर

देहरादून। देहरादून-ऋषिकेश मोटर मार्ग पर एक सड़क हादसा की खबर सामने आई है,जहां नीलकंठ मंदिर जलाभिषेक के लिए जा रहे कांवड़ियों से भरा एक ट्रक सात मोड़ के समीप दुर्गा माता मंदिर के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक में चालक समेत कुल 28 कांवड़िए सवार थे, हादसे में तीन लोगों को गंभीर चोटें आई…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। देहरादून-ऋषिकेश मोटर मार्ग पर एक सड़क हादसा की खबर सामने आई है,जहां नीलकंठ मंदिर जलाभिषेक के लिए जा रहे कांवड़ियों से भरा एक ट्रक सात मोड़ के समीप दुर्गा माता मंदिर के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक में चालक समेत कुल 28 कांवड़िए सवार थे, हादसे में तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को 108 सेवा और सरकारी अस्पताल की एंबुलेंस से एसपीएस राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। घटना में तीन कांवड़ियों की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर एम्स रेफर कर दिया गया है, जबकि बाकी को हल्की चोटें आई हैं। उनका इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है। सभी कांवड़िए हरियाणा के कैथल जिले से आए हुए हैं।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें