, ,

देहरादून: गहरी खाई में गिरा वाहन, तीन लोगों मौत

देहरादून। आज गुरुवार को जनपद के कालसी क्षेत्र में एक कार अचानक खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। उनमें से 2 शवों की पहचान हो चुकी है और तीसरे की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।मिली जानकारी के मुताबिक आज गुरुवार को कालसी…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। आज गुरुवार को जनपद के कालसी क्षेत्र में एक कार अचानक खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। उनमें से 2 शवों की पहचान हो चुकी है और तीसरे की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक आज गुरुवार को कालसी कोठी इच्छाड़ी में लगभग 150 मीटर गहरी खाई में एक कार अनियंत्रित होकर जा गिरी। हादसे की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ की टीम रोप के माध्यम से वाहन तक पहुंची और तीन शवों को वाहन से बाहर निकाला
एसडीआरएफ टीम के मुख्य आरक्षी सुरेश तोमर ने बताया कि मृतकों की पहचान दिलशाद पुत्र इब्राहिम निवासी नेखा, हिमाचल प्रदेश, पमिश पुत्र रामानंद निवासी डकोली, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। जबकि तीसरे शख्स की पहचान की जा रही है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें