, ,

देहरादून: आईएमए ग्रुप सी की परीक्षा में पकड़े गए तीन मुन्नाभाई

देहरादून। भारतीय सैन्य अकादमी में आयोजित ग्रुप सी परीक्षा के दौरान ब्लूटूथ से नकल करते हुए तीन अभ्यर्थियों को आर्मी के कक्ष निरीक्षकों ने पकड़ा। जिसके बाद तीनों को थाना कैंट पुलिस के सुपुर्द किया गया। तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।जानकारी के मुताबिक आईएमए में ग्रुप सी…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। भारतीय सैन्य अकादमी में आयोजित ग्रुप सी परीक्षा के दौरान ब्लूटूथ से नकल करते हुए तीन अभ्यर्थियों को आर्मी के कक्ष निरीक्षकों ने पकड़ा। जिसके बाद तीनों को थाना कैंट पुलिस के सुपुर्द किया गया। तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
जानकारी के मुताबिक आईएमए में ग्रुप सी की परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा में तीन युवकों के नकल करने की बात इंटेलिजेंस को पता चली। आर्मी इंटेलिजेंस के अधिकारियों ने तीन युवकों को परीक्षा हॉल से पकड़ लिया। इनके पास से ब्लूटूथ डिवाइस और अन्य उपकरण बरामद हुए हैं। सैन्य अधिकारियों ने जरूरी पूछताछ के बाद तीनों युवकों को कैंट पुलिस के हवाले कर दिया।
थाना कैंट प्रभारी राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि तीनों नकलचियों से पूछताछ की जा रही है और पूछताछ में जानकारी मिली के बाद कुछ मोबाइल नंबर और लोगों के नाम भी सामने आ रहे हैं। जिन की तस्दीक के बाद पूछताछ की जाएगी। आरोपियों की पहचान सुखबीर निवासी सिंधु जिंद हरियाणा, रोहित निवासी शामलो कलां जिंद हरियाणा और श्रवण कुमार निवासी शेयर पट्टी जिंद हरियाणा के रूप में हुई है।

लेखक के बारे में

5 responses to “देहरादून: आईएमए ग्रुप सी की परीक्षा में पकड़े गए तीन मुन्नाभाई”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें