, ,

उत्तराखंड: तीन बाइकों की आपस में भीषण टक्कर, पांच लोगों की मौत,

लक्सर। हरिद्वार जिले में लक्सर पुरकाजी हाईवे पर दो बाइकों की आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस दौरान एक अन्य बाइक भी उनकी चपेट में आ गई। हादसे में बच्ची समेत पांच लोगों की मौत हो गई। चपेट में आई तीसरी बाइक पर सवार व्यक्ति को भी चोटें आई हैं। एसपी देहात स्वप्न…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

2 minutes

पढ़ने का समय

लक्सर। हरिद्वार जिले में लक्सर पुरकाजी हाईवे पर दो बाइकों की आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस दौरान एक अन्य बाइक भी उनकी चपेट में आ गई। हादसे में बच्ची समेत पांच लोगों की मौत हो गई। चपेट में आई तीसरी बाइक पर सवार व्यक्ति को भी चोटें आई हैं।

एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह के मुताबिक़ मुज्जफरनगर निवासी जीशान अपनी पत्नी शबनूर के साथ बाइक से लक्सर से मुज्जफरनगर जा रहा था। उसकी बाइक पर उसके रिश्तेदार की दो बेटियां अलीना और इसल भी बैठी थी। उनके साथ दूसरे वाहनों पर अन्य रिश्तेदार भी चल रहे थे। इस बीच जब वो लक्सर पुरकाजी हाईवे पर गंगनौली गांव के पास पहुंचे तभी सामने से आ रही बाइक के साथ उनकी जोरदार टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर खानपुर क्षेत्र के मदारपुर निवासी युवक गुरजंट सिंह और उसका नाबालिग़ साथी गांव का ही अभिराज सवार थे।

बताया जा रहा है कि दोनों बाइकों की जोरदार भिड़ंत के बीच यहां गुजर रहा एक और बाइक सवार हीरा सिंह भी आ गया। उसकी बाइक भी दोनों बाइकों की चपेट में आकर सड़क पर फिसल गई। हादसे में सभी छह लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर लक्सर बाजार चौकी पुलिस, चेतक पुलिसकर्मी और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
उत्तराखंड: वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन

पुलिस द्वारा घायलों को स्थानीय अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने गुरजंट सिंह को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को हायर सेंटर रेफर कर किया गया। वहीं रुड़की के अस्पताल में दूसरे नाबालिग़ युवक अभिराज की भी मौत हो गई। अन्य घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें भी मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया गया। लेकिन जीशान, इसल और शबनूर की मौत हो गई है। जबकि एक घायल का इलाज चल रहा है। इस हादसे में कुल पांच लोगों की मौत हुई है। वही दो घायल है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें