, ,

हैवानियत : युवक ने युवती को उतारा मौत के घाट, फिर शव के साथ किया दुष्कर्म

टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी निवासी युवक ने ऐसी घिनौनी हरकत को अंजाम दिया है, जिससे देवभूमि शर्मसार हो गई। युवक ने दिल्ली में बुराड़ी में एक महिला की हत्या कर दी। इतना ही हत्या के बाद युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। हत्या करने के बाद उसने युवती लाश के साथ दुष्कर्म…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

2 minutes

पढ़ने का समय

टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी निवासी युवक ने ऐसी घिनौनी हरकत को अंजाम दिया है, जिससे देवभूमि शर्मसार हो गई। युवक ने दिल्ली में बुराड़ी में एक महिला की हत्या कर दी। इतना ही हत्या के बाद युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। हत्या करने के बाद उसने युवती लाश के साथ दुष्कर्म किया। दिल दहला देने वाली यह घटना दिल्ली के बुराड़ी इलाके की है, जहां कौशिक एनक्लेव में युवती की लाश अर्धनग्न अवस्था में मिली थी। मामले में पुलिस ने अमन सिंह बिष्ट नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। जो कि मरने वाली युवती की सहेली का पति है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अमन से पूछताछ की तो उसने ऐसे- ऐसे खुलासे किए, जिन्हें सुन पुलिसकर्मियों की आंखें भी शर्म से झुक गईं। पूछताछ में अमन ने बताया कि उसकी पत्नी के साथ उसके संबंध अच्छे नहीं थे। वह वैवाहिक जीवन से संतुष्ट नहीं था। साथ ही सेक्स पावर बढ़ाने की दवा के साथ-साथ ड्रग्स भी लेता था। पीडिता की हत्या उसने हवस को पूरा करने के इरादे से ही की थी। जानकारी के अनुसार अमन सिंह बिष्ट अपनी पत्नी के साथ पिछले करीब डेढ़ साल से कौशिक एनक्लेव में रह रहा था। वह मूल रूप से टिहरी का रहने वाला है। अमन की पत्नी काम पर गयी हुई थी, तभी अमन पत्नी की सहेली को घर ले आया। अमन ने अपनी पत्नी की सहेली को कहा कि वह पत्नी के लिए साड़ी खरीदना चाहता है। उसके बाद उसके साथ जबरदस्ती करने लगा।
विरोध करने पर अमन ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। 24 वर्षीय युवती की हत्या करने के बाद अमन ने उसके शव के साथ दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया। घटना का पता उस वक्त चला जब कौशिक एनक्लेव में अमन की पत्नी जब घर लौटी तो देखा कि उसकी सहेली का अर्द्धनग्न शव घर में पड़ा है और पति फरार था। पुलिस ने अमन सिंह बिष्ट को राजस्थान के जयपुर से गिरफ्तार किया। आरोपी की पत्नी और परिवार इस घटना से सकते में है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें