, ,

ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर टूटकर गिरीं विशालकाय चट्टानें!

टिहरी। यहां ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर पहाड़ से बड़ी-बड़ी चट्‌टानें अचानक सड़क पर गिरने लगीं। इसी दौरान वहां से स्कूटी से दो युवक निकल रहे थे। वे चट्टान की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए।यह घटना ऋषिकेश-गंगोत्री नेशनल हाईवे पर चंबा से 15 किलोमीटर पहले नागणी पेट्रोल पंप के पास हुई। पहाड़ी से भारी बोल्डर…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

टिहरी। यहां ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर पहाड़ से बड़ी-बड़ी चट्‌टानें अचानक सड़क पर गिरने लगीं। इसी दौरान वहां से स्कूटी से दो युवक निकल रहे थे। वे चट्टान की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए।
यह घटना ऋषिकेश-गंगोत्री नेशनल हाईवे पर चंबा से 15 किलोमीटर पहले नागणी पेट्रोल पंप के पास हुई। पहाड़ी से भारी बोल्डर और पत्थर गिरने के कारण हाईवे भी दोपहर करीब 12.30 बजे बंद हो गया। इससे इसके दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। भारी चट्टान गिरने से बिजली और पानी की लाइनों के साथ ही जड़धार गांव जाने वाला रास्ता और मेन गेट भी बर्बाद हो गया।
इससे पहले सोमवार को ही हिमाचल में भी लैंडस्लाइड की घटना सामने आई है। इससे यहां नेशनल हाईवे ब्लॉक हो गया। रामपुर के ज्योरी में पहाड़ टूटकर हाईवे पर आ गिरा। हालांकि इस घटना में जान-माल को कोई नुकसान नहीं हुआ है। जिला प्रशासन ने इस घटना से पहले ही इलाके में अलर्ट जारी कर दिया था। पुलिस के जवान भी तैनात कर दिए गए थे। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें