,

अब एसआईटी करेगी पूर्व में हुई दो परीक्षाओं की जांच, DGP ने दिए निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग (यूकेएसएसएससी) 2021 पेपर लीक मामले की जांच की परतें खुलने के साथ ही अब उत्तराखंड एसटीएफ को दो और भर्ती घोटालों की जांच भी सौंपी गई है।आज शुक्रवार को डीजीपी अशोक कुमार के निर्देश पर पूर्व में आयोजित सचिवालय रक्षक एवं कनिष्ठ सहायक (ज्यूडिशियरी) परीक्षाओं की जांच अब एसटीएफ…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग (यूकेएसएसएससी) 2021 पेपर लीक मामले की जांच की परतें खुलने के साथ ही अब उत्तराखंड एसटीएफ को दो और भर्ती घोटालों की जांच भी सौंपी गई है।आज शुक्रवार को डीजीपी अशोक कुमार के निर्देश पर पूर्व में आयोजित सचिवालय रक्षक एवं कनिष्ठ सहायक (ज्यूडिशियरी) परीक्षाओं की जांच अब एसटीएफ करेगी। इसके साथ ही वर्ष 2020 में उत्तराखंड फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा में ब्लूटूथ के जरिए हुई नकल की जांच को भी सिविल पुलिस की जगह अब एसटीएफ को पुनः परीक्षण जांच सौंपी गई है।इससे पहले फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा में ब्लूटूथ के जरिए नकल करने वाले गिरोह को पुलिस ने रुड़की से पकड़ा था और इस भर्ती घोटाले में हरिद्वार और पौड़ी गढ़वाल में मुकदमे दर्ज किये गये थे। उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग स्नातक 2021 पेपर लीक मामले की जांच में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए एसटीएफ अब तक 20 लोगों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज चुकी है। इस मामले में अभी कई और गिरफ्तारी की कार्रवाई चल रही है।

लेखक के बारे में

One response to “अब एसआईटी करेगी पूर्व में हुई दो परीक्षाओं की जांच, DGP ने दिए निर्देश”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें