,

उत्तराखंड: पुल की रेलिंग से टकराई तेज रफ्तार बाइक, एक की मौत

चंपावत। उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहाँ टनकपुर-पूर्णागिरि मार्ग पर चिलियागोल के एसएसबी कैंप के पास तेज रफ्तार बाइक पुलिया की रेलिंग से टकरा गई, जिससे खटीमा निवासी दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को टनकपुर उपजिला चिकित्सालय पहुंचाया…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

चंपावत। उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहाँ टनकपुर-पूर्णागिरि मार्ग पर चिलियागोल के एसएसबी कैंप के पास तेज रफ्तार बाइक पुलिया की रेलिंग से टकरा गई, जिससे खटीमा निवासी दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को टनकपुर उपजिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हायर सेंटर ले जाते समय अशोक कुमार निवासी गोटिया की मौत हो गई, जबकि दूसरे घायल युवक का सितारगंज रोड खटीमा निवासी अश्विन का हायर सेंटर में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि बीते सायं कुछ युवक खटीमा से बूम घूमने जा रहे थे। तभी ये हादसा घटित हुआ।

लेखक के बारे में

One response to “उत्तराखंड: पुल की रेलिंग से टकराई तेज रफ्तार बाइक, एक की मौत”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें