, ,

उत्तराखंड: बेटे ने अपनी ही मां के साथ किया दुष्कर्म, भाई ने दी पुलिस को तहरीर

उधम सिंह नगर। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के बाजपुर से मां-बेटे के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने अपनी दिव्यांग मां के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर पट्टी के ग्राम रतनपुरा निवासी दिव्यांग वृद्धा (65) घर के…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

उधम सिंह नगर। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के बाजपुर से मां-बेटे के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने अपनी दिव्यांग मां के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।

जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर पट्टी के ग्राम रतनपुरा निवासी दिव्यांग वृद्धा (65) घर के आंगन में सो रही थी, तभी उसका छोटा बेटा आया और मां को कमरे में सोने के बहाने ले गया। कमरा अंदर से बंद कर बेटे ने अपनी मां के साथ दुष्कर्म किया। कमरे से मां की कहराने की आवाज सुनकर बड़ा बेटा पहुंचा। काफी देर खटखटाने पर कमरा नहीं खुला। जिस पर उसने कमरे का दरवाजा तोड़कर मां को बाहर निकाला। अंदर का नजारा देख उसके होश उड़ गए। इस दौरान उसकी आरोपी भाई से झड़प भी हुई।

वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक की पत्नी पांच महीने पहले अपने पति की हरकतों से तंग आकर अपने मायके चली गई थी। सीओ अन्न राम आर्य ने बताया कि पीड़िता के बड़े बेटे की तहरीर पर आरोपी अमन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लेखक के बारे में

2 responses to “उत्तराखंड: बेटे ने अपनी ही मां के साथ किया दुष्कर्म, भाई ने दी पुलिस को तहरीर”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें