, ,

दुखद: अल्मोड़ा का लाल शहीद, 25 दिन पहले ही लौटा था ड्यूटी पर

सोमेश्वर। अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर के रहने वाला एक जवान मणिपुर में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गया। उन्हें संदिग्ध हालात में गोली लगी थी। उनका पार्थिव शरीर आज उनके पैतृक गांव लाया जाएगा। घटना की जानकारी के बाद से परिवारजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मणिपुर में तैनात 16…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

सोमेश्वर। अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर के रहने वाला एक जवान मणिपुर में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गया। उन्हें संदिग्ध हालात में गोली लगी थी। उनका पार्थिव शरीर आज उनके पैतृक गांव लाया जाएगा। घटना की जानकारी के बाद से परिवारजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मणिपुर में तैनात 16 कुमाऊं रेजीमेंट के सैनिक कमल सिंह भाकुनी उम्र 24 वर्ष को ड्यूटी के दौरान संदिग्ध हालात में गोली लग गई। इस घटना में वह शहीद हो गए। वह चार वर्ष पूर्व सेना में भर्ती हुए थे।

बताया जा रहा है कि कमल 25 दिन पहले ही अवकाश के बाद ड्यूटी पर लौटे थे। शहीद के पिता चंदन सिंह भाकुनी गांव में खेती-बाड़ी करते हैं। जबकि माता दीपा भाकुनी गृहणी हैं। कमल के बड़े भाई प्रदीप भाकुनी भी सेना में ही हैं। जवान का पार्थिव शरीर आज उनके पैतृक गांव पहुंचेगा। जवान को गोली कैसे लगी इसकी स्पष्ट जानकारी किसी को भी नहीं है। इस घटना के बाद से जवान के गांव में शोक की लहर है।

लेखक के बारे में

One response to “दुखद: अल्मोड़ा का लाल शहीद, 25 दिन पहले ही लौटा था ड्यूटी पर”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें