, ,

उत्तराखंड का जवान पेट्रोलिंग के दौरान जम्मू कश्मीर के तंगधार में शहीद…

देहरादून। उत्तराखण्ड के लिए एक दुखद खबर सामने आ रही है। यहाँ जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तंगधार में पेट्रोलिंग के दौरान देहरादून अठुरवाला निवासी हवलदार सत्ये सिंह बिष्ट (42) पुत्र स्वर्गीय गोपाल सिंह बिष्ट बलिदान हो गए। 42 साल के हवलदार सते सिंह बिष्ट मूल रूप से ग्राम जुराना, चंद्रबदनी खास पट्टी टिहरी गढ़वाल…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। उत्तराखण्ड के लिए एक दुखद खबर सामने आ रही है। यहाँ जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तंगधार में पेट्रोलिंग के दौरान देहरादून अठुरवाला निवासी हवलदार सत्ये सिंह बिष्ट (42) पुत्र स्वर्गीय गोपाल सिंह बिष्ट बलिदान हो गए। 42 साल के हवलदार सते सिंह बिष्ट मूल रूप से ग्राम जुराना, चंद्रबदनी खास पट्टी टिहरी गढ़वाल के रहने वाले थे। वर्तमान में वो पिछले सात साल से अठूरवाला में रह रहे थे।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर सेवा के अधिकारियों द्वारा बलिदान के परिजनों को सूचना दी गई कि सत्ये सिंह बिष्ट जम्मू कश्मीर में पेट्रोलिंग के दौरान शहीद हो गए। आज शाम देहरादून एयरपोर्ट पर हेलिकॉप्टर से उनके पार्थिव शरीर को लाए जाने की संभावनाएं हैं। उनके परिवार में उनकी पत्नी संगीता (42) पुत्री स्वाति बिष्ट, महक बिष्ट और पुत्र अयान बिष्ट हैं। बलिदानी के परिवार में दो बहन और एक भाई है। अंतिम संस्कार कल ऋषिकेश में किया जाएगा। वहीं हवलदार सत्ये सिंह ​​की मौत की खबर से घर में मातम पसर गया।

लेखक के बारे में

5 responses to “उत्तराखंड का जवान पेट्रोलिंग के दौरान जम्मू कश्मीर के तंगधार में शहीद…”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें