देहरादून। बीते गुरुवार की शाम से भारी बारिश के चलते हुए भूस्खलन से जगह-जगह सड़कों पर मलबा आ गया और वाहनों के पहिये थम गए। यही हालत इस समय ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे एनच 58 की है। ऋषिकेश से श्रीनगर के बीच हाईवे तीन जगह अवरुद्ध हो गया है, जिसे खोलने के प्रयास किये जा रहे हैं।बीती देर शाम से ही व्यासी, तोताघाटी, महादेव चट्टी में भारी बारिश के चलते पहाड़ी से बड़े बड़े बोल्डर गिरने से मार्ग बंद हो गया है। इसके चलते हाईवे पर बड़े और छोटे वाहन ले जाना असंभव हो गया है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता बीएल द्विवेदी ने बताया कि व्यासी, तोता घाटी की तरफ लैंडस्लाइड के कारण मलबा रोड पर आ गया है जिसे हटाने के लिए जेसीबी सहायता ली जा रही है।
उधर भारी बारिश के कारण कालसी चकराता मोटर मार्ग जगह-जगह बंद हो गया। जिसके चलते देर रात्रि को वाहन मार्ग पर फंसे रहे. वहीं लोक निर्माण विभाग ने देर रात को जेसीबी लगाकर मार्ग खोलने का प्रयास किया और शुक्रवार सुबह करीब 3 बजे मार्ग को खोल दिया गया। असनाडी व जजरेड़ की पहाड़ी से हुए भूस्खलन के चलते मार्ग पर भारी मात्रा में मलबा आ गया। जिसके चलते मार्ग दोबारा बंद हो गया। आज शुक्रवार सुबह 6 बजे ही लोक निर्माण विभाग ने दो जेसीबी मशीनें से मलबा हटाया, जिसके बाद सुबह करीब 10 बजे यातायात के लिए मार्ग सुचारू किया गया।
उत्तराखंड: पहाड़ों में भारी बारिश का कहर, मलबा आने से जगह-जगह बंद कई मोटर मार्ग
देहरादून। बीते गुरुवार की शाम से भारी बारिश के चलते हुए भूस्खलन से जगह-जगह सड़कों पर मलबा आ गया और वाहनों के पहिये थम गए। यही हालत इस समय ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे एनच 58 की है। ऋषिकेश से श्रीनगर के बीच हाईवे तीन जगह अवरुद्ध हो गया है, जिसे खोलने के प्रयास किये जा रहे…

पिछली खबर
अगली खबर
ताज़ा खबरें

हमसे जुड़ें
श्रेणियाँ
अल्मोड़ा उत्तरकाशी ऊधमसिंह नगर खेल चंपावत चमोली टिहरी गढ़वाल देश देहरादून नैनीताल पिथौरागढ़ पौड़ी गढ़वाल बागेश्वर मनोरंजन राजनीति राज्य रुद्रप्रयाग सामान्य हरिद्वार
टैग
ACCIDENT BADRINATH CAR ACCIDENT CHAMOLI CHAMPAWAT CHAR DHAM CHARDHAM CM DHAMI CM PUSHKAR SINGH DHAMI CRIME CRIME NEWS dehradun GOVT. JOBS HALDWANI HARIDWAR health HEAVY RAIN INDIAN ARMY JOBS KANWAR YATRA 2022 KEDARNATH LANDSLIDE MUSSOORIE NAINITAL PAURI GARHWAL PITHORAGARH PM MODI RAIN RISHIKESH ROAD ACCIDENT RUDRAPRAYAG SNOWFALL STF STUDENT TEHRI UKPSC UKSSC SCAM UKSSSC UTTARAKHAND UTTARAKHAND DEHRADUN UTTARAKHAND GOVT UTTARAKHAND POLICE UTTARAKHAND WEATHER UTTARKASHI UTTRAKHAND GOVERNMENT
पुरानी खबरें खोजें
वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें













