, ,

हरिद्वार: निर्माणाधीन मकान में मिला नर कंकाल, मचा हड़कंप..

हरिद्वार। आज मंगलवार को भी बहादराबाद थाना क्षेत्र के एक निर्माणाधीन भवन में एक नर कंकाल फंदे से लटका मिला, जिसके बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।पुलिस के अनुसार आज मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे एक व्यक्ति ने सूचना दी कि हाईवे स्थित कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के बगल में एक निर्माणाधीन भवन की…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

हरिद्वार। आज मंगलवार को भी बहादराबाद थाना क्षेत्र के एक निर्माणाधीन भवन में एक नर कंकाल फंदे से लटका मिला, जिसके बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
पुलिस के अनुसार आज मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे एक व्यक्ति ने सूचना दी कि हाईवे स्थित कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के बगल में एक निर्माणाधीन भवन की पहली मंजिल पर एक सर कटी लाश लटकी हुई है। सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
थानाध्यक्ष बहादराबाद नितेश शर्मा तुरंत वहां पहुंचे और बताया कि वहां सिर कटी लाश नहीं, बल्कि किसी व्यक्ति ने आत्महत्या की है। कंकाल कुछ महीने पुराना हो चुका था, इसलिए फंदा से लगा सिर शरीर से अलग हो गया था। शव बुरी तरह से सड़ चुका है। जिस कारण वह कंकाल बन गया है और उसकी पहचान नहीं हो पाई है।
सीओ बहादराबाद निहारिका सेमवाल ने बताया कि शव की हालत देख लग रहा है कि शव करीब 2 से 3 महीने पुराना है। एफएसएल टीम के साथ डीएनए जांच से इसके बारे पता लग सकता है। गौरतलब है कि बीते सोमवार को भी यहां भूपतवाला क्षेत्र में भारतीय दूरसंचार विभाग के एक बंद पड़े भवन में सफाई के दौरान एक नर कंकाल मिला था। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बिखरे पड़े कंकाल की हड्डियों को एकत्र कराया और कंकाल को सुरक्षित रखवा दिया है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें