,

उत्तराखंड : मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद सचिवालय संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म

देहरादून। विभिन्न मांगों को लेकर सचिवालय संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जल्द कार्रवाई के आश्वासन के बाद समाप्त हो गई है। बुधवार देर रात गुरुवार रात अध्यक्ष दीपक जोशी व महासचिव विमल जोशी के नेतृत्व में सचिवालय संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात की। सचिवालय संघ के महासचिव विमल…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। विभिन्न मांगों को लेकर सचिवालय संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जल्द कार्रवाई के आश्वासन के बाद समाप्त हो गई है। बुधवार देर रात गुरुवार रात अध्यक्ष दीपक जोशी व महासचिव विमल जोशी के नेतृत्व में सचिवालय संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात की। सचिवालय संघ के महासचिव विमल जोशी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सचिवालय भत्ते समेत अन्य मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। जिसके बाद दो दिन की हड़ताल के बाद गुरुवार को सुबह जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि देने के बाद हड़ताल वापस ली गई और नियत समय पर सभी अनुभाग खुले।
बता दें कि सचिवालय भत्ता मूल वेतन का 10 प्रतिशत करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर सचिवालय संघ अनिश्चितकालीन आंदोलन कर रहा था। बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी व महासचिव विमल जोशी समेत संघ के पदाधिकारियों को वार्ता के लिए आमंत्रित किया। वार्ता की जानकारी देते हुए संघ के महासचिव विमल जोशी ने बताया कि मुख्यमंत्री से सकारात्मक माहौल में वार्ता हुई। उन्होंने मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया है। ऐसी मांगें, जिन पर वित्तीय व्ययभार नहीं है, उन्हें मान लिया गया है। जिसके बाद आज गुरुवार हड़ताल वापस ले ली गई है। 

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें