,

कोटद्वार : स्कूल जा रहे शिक्षकों का वाहन खाई में गिरा, तीन की मौत

पौड़ी। उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जानकारी के मुताबिक कोटद्वार से बड़े हादसे की खबर सामने आयी है। यहां मंगलवार को कार खाई में गिरने से में तीन शिक्षकों की मौत हो गई है। सोमवार सुबह लगभग 9.30 बजे कोटद्वार से अपने स्कूलों के लिए जा रहे…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

पौड़ी। उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जानकारी के मुताबिक कोटद्वार से बड़े हादसे की खबर सामने आयी है। यहां मंगलवार को कार खाई में गिरने से में तीन शिक्षकों की मौत हो गई है। सोमवार सुबह लगभग 9.30 बजे कोटद्वार से अपने स्कूलों के लिए जा रहे शिक्षकों का वाहन खाई में गिर गया। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई है। हादसा नजीबाबाद-बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुगड्डा और गुमखाल के बीच किरण खाल के पास का बताया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी ने बताया कि दुर्घटना में कोटद्वार नगर निगम के अंतर्गत मानपुर निवासी पूनम रावत (45) पत्नी प्रद्युमन सिंह, वंदना भंडारी (42) पत्नी नरेंद्र सिंह भंडारी और शिवपुर निवासी दीपक शाह (38) पुत्र उत्तम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सतेंद्र नगर (कौड़िया) निवासी अरूण कुमार (30) पुत्र बाबूलाल और रतनपुर (सुखरो) निवासी जयवीर सिंह (58) पुत्र रघुवीर सिंह घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए कोटद्वार के बेस चिकित्सालय में लाया गया है। वहीं शिक्षकों की मौत की खबर से परिजनों, स्कूल, गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

लेखक के बारे में

3 responses to “कोटद्वार : स्कूल जा रहे शिक्षकों का वाहन खाई में गिरा, तीन की मौत”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें