देहरादून। पहाड़ में दिनभर मौसम खराब रहा और केदारनाथ में एक घंटे तक हल्की बर्फबारी हुई। धनोल्टी में बर्फ की फुहारें गिरीं जबकि मसूरी, टिहरी और रुद्रप्रयाग में बूंदाबांदी हुई। बारिश और बर्फबारी से कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है।
मसूरी में गुरुवार दोपहर बाद बारिश हुई। इससे शहर के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। लोग दिन में भी अलावा सेंकते नजर आए। बारिश होने से बढ़ी ठंड में पर्यटकों ने गर्म कपड़ों की खूब खरीदारी की। शहर को पिक्चर पैलेस, गांधी चौक, मालरोड, लंढौर सहित कई क्षेत्रों में लोग आग जलाकर ठंड से बचने का प्रयास करते नजर आए।
यमुनोत्री धाम सहित आसपास के इलाकों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। आलम ये है कि कड़ाके की सर्दी के कारण नदी, नालों और झरने का पानी भी जमने लगा है। जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर जगह-जगह गिरने वाले झरने भी जमने लगे हैं। यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल ने बताया कि जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम तक जगह-जगह पानी जम गया है। पैदल मार्ग पर आवाजाही भी जोखिम भरी हो रही है।
सुबह से केदारनाथ में हल्के बादल छाए रहे और दोपहर बाद मौसम खराब हो गया। शाम पांच बजे से छह बजे तक केदारनाथ में बर्फबारी हुई। धाम में अधिकतम तापमान 4 डिग्री और न्यूनतम माइनस 7 डिग्री दर्ज किया गया। रुद्रप्रयाग सहित निचले इलाकों में अपराह्न बाद हल्की बूंदाबांदी हुई। पर्यटन स्थल चोपता में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
नई टिहरी में भी सुबह से बादल छाए रहे और दोपहर बाद बूंदाबांदी होने से पारा लुढ़क गया। पर्यटन नगरी धनोल्टी में तो बर्फ की फुहारें भी गिरीं। ऐसे में यहां पहुंचे सैलानियों के चेहरे खिल उठे। पारा लुढ़कने से जिला मुख्यालय सहित धनोल्टी, चंबा, रानीचौरी, गजा और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई। चमोली जिले में भी दिनभर मौसम खराब रहा। कर्णप्रयाग, लंगासू, नौटी, नंदासैंण, आदिबदरी, गैरसैंण, थराली, देवाल, नारायणबगड़ सहित ग्रामीण क्षेत्रों में लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। पौड़ी और श्रीनगर में भी बूंदाबांदी हुई।
उत्तराखंड: केदारनाथ में बर्फबारी, धनोल्टी में गिरीं बर्फ की फुहारें
देहरादून। पहाड़ में दिनभर मौसम खराब रहा और केदारनाथ में एक घंटे तक हल्की बर्फबारी हुई। धनोल्टी में बर्फ की फुहारें गिरीं जबकि मसूरी, टिहरी और रुद्रप्रयाग में बूंदाबांदी हुई। बारिश और बर्फबारी से कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है।मसूरी में गुरुवार दोपहर बाद बारिश हुई। इससे शहर के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की…

पिछली खबर
अगली खबर
ताज़ा खबरें

हमसे जुड़ें
श्रेणियाँ
अल्मोड़ा उत्तरकाशी ऊधमसिंह नगर खेल चंपावत चमोली टिहरी गढ़वाल देश देहरादून नैनीताल पिथौरागढ़ पौड़ी गढ़वाल बागेश्वर मनोरंजन राजनीति राज्य रुद्रप्रयाग सामान्य हरिद्वार
टैग
ACCIDENT BADRINATH CAR ACCIDENT CHAMOLI CHAMPAWAT CHAR DHAM CHARDHAM CM PUSHKAR SINGH DHAMI CRIME CRIME NEWS dehradun DHAN SINGH RAWAT EDUCATION GOVT. JOBS HALDWANI HARIDWAR health HEAVY RAIN INDIAN ARMY JOBS KEDARNATH LANDSLIDE MUSSOORIE NAINITAL PAURI GARHWAL PITHORAGARH PM MODI RAIN RISHIKESH ROAD ACCIDENT RUDRAPRAYAG SNOWFALL STF STUDENT TEHRI UKPSC UKSSC SCAM UKSSSC UTTARAKHAND UTTARAKHAND DEHRADUN UTTARAKHAND GOVT UTTARAKHAND POLICE UTTARAKHAND WEATHER UTTARKASHI UTTRAKHAND GOVERNMENT
पुरानी खबरें खोजें
वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें













