,

चारधाम यात्रा 2022: उत्तरकाशी में यात्रियों के साथ अभद्रता करना पुलिसकर्मी को पड़ा भारी, सस्पेंड

उत्तरकाशी/बड़कोट। बड़कोट में यात्रियों के साथ अभद्रता करना एक पुलिसकर्मी को भारी पड़ गया। पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस महानिदेशक ने मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस कर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दे दिए हैं। इससे ऐसे पुलिसकर्मियों में खलबली मच गई है।बड़कोट में पुलिसकर्मी द्वारा यात्रियों को…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

उत्तरकाशी/बड़कोट। बड़कोट में यात्रियों के साथ अभद्रता करना एक पुलिसकर्मी को भारी पड़ गया। पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस महानिदेशक ने मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस कर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दे दिए हैं। इससे ऐसे पुलिसकर्मियों में खलबली मच गई है।
बड़कोट में पुलिसकर्मी द्वारा यात्रियों को परेशान किये जाने संबंधी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे वीडियो का पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने संज्ञान लिया। उन्होंने उपरोक्त प्रकरण की जांच कराए जाने के लिए पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी को कहा था। जांच में पुलिसकर्मी थाना बड़कोट मामले में दोषी मिलने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए उत्तराखंड पुलिस कटिबद्ध है। चारधाम यात्रा के दौरान पुलिस ‘अतिथि देवो भवः’ की थीम पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। पुलिस की छवि धूमिल करने वाले पुलिसकर्मी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें