,

हरिद्वार में पुलिस के हत्थे चढ़े 50 हजार लुटने वाला बदमाश

हरिद्वार। पुलिस ने 10 जुलाई की रात को 50 हजार रुपए की लूट का खुलासा करते हुए आज गुरुवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस लूट का खुलासा मात्र 72 घंटे के अंदर करते हुए घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो कार और लूटी रकम में से 44 हजार बरामद किये हैं।एसएसपी डॉ.…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

हरिद्वार। पुलिस ने 10 जुलाई की रात को 50 हजार रुपए की लूट का खुलासा करते हुए आज गुरुवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस लूट का खुलासा मात्र 72 घंटे के अंदर करते हुए घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो कार और लूटी रकम में से 44 हजार बरामद किये हैं।एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि बीती 10 जुलाई की रात बहादराबाद थाना क्षेत्र में नहर पटरी के पास स्कोर्पियो कार में सवार होकर 4 बदमाशों ने एक व्यक्ति से 50 हजार रुपए, मोबाइल फोन और बाइक की चाबी लूट ली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस बदमाशों को पकड़ने के लिए जुट गई थी। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार चारों आरोपियों के पास से लूट के 44 हजार रुपए और घटना में प्रयुक्त कार बरामद कर ली है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें