, ,

देहरादून: शराब पीकर गाड़ी चलाई या हुड़दंग मचाया तो जेल में मनेगी होली

देहरादून। प्रदेशभर में होली की धूम देखी जा रही है। ऐसे में होली के मद्देनजर उत्तराखंड पुलिस भी सतर्क हो गई है। अगर कोई होली पर शराब पीकर हुड़दंग मचाएगा तो पुलिस उसे हवालात पहुंचा देगी। वहीं डीजीपी अशोक कुमार ने सभी जिलों को पुलिस प्रभारियों को होली शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर दिशा-निर्देश…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। प्रदेशभर में होली की धूम देखी जा रही है। ऐसे में होली के मद्देनजर उत्तराखंड पुलिस भी सतर्क हो गई है। अगर कोई होली पर शराब पीकर हुड़दंग मचाएगा तो पुलिस उसे हवालात पहुंचा देगी। वहीं डीजीपी अशोक कुमार ने सभी जिलों को पुलिस प्रभारियों को होली शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिसमें उन्होंने हुडदंगियों पर सख्त कार्रवाई करने का बात कही है।

डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि अगर होली के दिन कोई भी व्यक्ति शराब पीकर हुड़दंग मचाता हुआ नजर आया तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने लोगों से अपील है कि होली के दिन शराब पीकर गाड़ी न चलाए और शांतिपूर्वक तरीके से त्योहार मनाए। यदि इस दिन कोई भी नियम तोड़ता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ताकि होली के त्योहार में किसी भी तरह का खलल न पड़े।

साथ ही देहरादून एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने भी सभी थाना प्रभारियों की होली को लेकर जरूर दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि होली के दिन ड्रोन कैमरे से भी नजर रखी जाएगी। इसके अलावा जिले को दो सुपर जोन, 8 जोन और 21 सेक्टर में बांटा गया। सात मार्च की शाम से होली के दिन 8 मार्च की शाम तक मोबाइल पार्टी को नियुक्त कर दिया है और शहर के सभी चौक चौरोहो पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें