, ,

हरिद्वार: नौकरी का झांसा देकर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

हरिद्वार। जनपद के लक्सर शहर में बेरोजगार युवाओं को नौकरी का झांसा देकर ठगने का गोरखधंधा चल रहा है। अभी हाल में एक कांग्रेस नेत्री के फर्जी भर्ती गिरोह का भंडाफोड़ किया गया था। आज शनिवार को कोतवाली पुलिस ने एक और फर्जी भर्ती सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए मास्टरमाइंड समेत पुलिस ने दो लोगों…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

2 minutes

पढ़ने का समय

हरिद्वार। जनपद के लक्सर शहर में बेरोजगार युवाओं को नौकरी का झांसा देकर ठगने का गोरखधंधा चल रहा है। अभी हाल में एक कांग्रेस नेत्री के फर्जी भर्ती गिरोह का भंडाफोड़ किया गया था। आज शनिवार को कोतवाली पुलिस ने एक और फर्जी भर्ती सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए मास्टरमाइंड समेत पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
आज शनिवार को एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने लक्सर कोतवाली में इस मामले को लेकर प्रेस वार्ता में बताया कि पकड़े गए आरोपियों के नाम विपिन और शाकिब हैं। गिरोह का मास्टरमाइंड विपिन एमएससी पास है और उसकी खुद तो नौकरी लग नहीं पाई और फिर उसने अपने जैसे बेरोजगारों को नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगने का धंधा शुरू कर दिया।
एसपी देहात ने बताया कि 4 दिन पहले लक्सर के हबीबपुर कुड़ी गांव निवासी युवक ने नौकरी के नाम पर बीस हजार रुपये की ठगी का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर मामले की जांच शुरू कर दी गई। जांच में सामने आया कि कुछ लोग फर्जी भर्ती सेंटर चलाकर बेरोजगारों को ठगने में लगे हैं। इस मामले में सहारनपुर से शाकिब और हरिद्वार से विपिन नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि लोगों को ठगने के लिए इन्होंने सहारनपुर जगजीतपुर, रुड़की और देहरादून में ऑफिस भी खोले हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से फर्जी नियुक्ति पत्र, कंप्यूटर, लैपटॉप और कई लोगों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र व अन्य कई सामान बरामद किए। इनके गिरोह से कई और लोग भी जुड़े हो सकते हैं। जिसकी जांच की जा रही है। ये लोग पहले गांव और कस्बों ने नौकरी लगवाने के पोस्टर लगाते थे। जिससे उनके झांसे में आकर बेरोजगार युवा उनसे संपर्क करते थे। 

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें