, ,

उत्तराखंड: कच्ची शराब बेचते एक महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बोली मेरा पति…

उधमसिंहनगर।  रुद्रपुर  से एक हैरान करने वाली घटना की खबर मिली है। यहां पुलिस ने घर के बाहर कच्ची शराब बेच रही महिला को गिरफ्तार किया है।  जानकारी के मुताबिक एसआई गोल्डी घुघत्याल टीम के साथ गश्त कर रही थी। इसी बीच मछली मार्केट से गली नंबर 16 की तरफ टीम मुड़ी तो एक मकान के…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

उधमसिंहनगर।  रुद्रपुर  से एक हैरान करने वाली घटना की खबर मिली है। यहां पुलिस ने घर के बाहर कच्ची शराब बेच रही महिला को गिरफ्तार किया है। 

जानकारी के मुताबिक एसआई गोल्डी घुघत्याल टीम के साथ गश्त कर रही थी। इसी बीच मछली मार्केट से गली नंबर 16 की तरफ टीम मुड़ी तो एक मकान के बाहर बैठी महिला के पास खड़े लोग भाग गए। महिला के पास एक गेलन में कच्ची शराब रखी थी। महिला ने अपना नाम नीलिमा सरकार निवासी गली नंबर 16 गोविंदनगर थाना ट्रांजिट कैंप बताया। बताया कि जब ग्राहक आते हैं तो वह गेलन से शराब थैली में भरकर बेचती है।

महिला ने बताया कि उसका पति बीमार होने की वजह से काम नहीं करता है। इस वजह से वह घर का खर्च चलाने को शराब बेच रही है। पुलिस ने गेलन में रखी 20 लीटर कच्ची शराब को जब्त कर लिया। आरोपित महिला नीलिमा सरकार के खिलाफ आबकारी एक्ट में केस दर्ज कर लिया है।

लेखक के बारे में

2 responses to “उत्तराखंड: कच्ची शराब बेचते एक महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बोली मेरा पति…”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें